भोपाल

Bhopal News: गहरी खाईं में पलटी बस, 10 यात्री घायल ; ऐसे हुआ हादसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 01:43 PM IST

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में निजी बस करोली घाट के पर्वतीय क्षेत्र में 50 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 10 यात्री घायल हो गए।

Image

बुरहानपुर में बस पलटी

बुरहानपुर: जिले में शनिवार को मरम्मत के लिए खड़ी एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। करोली घाट के पर्वतीय क्षेत्र में 50 फुट गहरी खाई में गिरने के कारण कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सभी खतरे से बाहर हैं। बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। इंदौर से अकोला (महाराष्ट्र) जा रही बस की बैटरी में कुछ समस्या आ गई थी, जिसके कारण उसके कर्मचारियों ने मरम्मत के लिए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

50 फुट गहरी खाई में गिरी बस

बस को ढलाने में उतरने से रोकने के लिए पहियों के नीचे कुछ बड़े पत्थर रख दिए थे।उन्होंने बताया कि संभवत: पत्थर खिसक गए होंगे, जिसके कारण वाहन करोली घाट में 50 फुट गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 10 से 12 लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

End of Article