हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक होली करीब है। अपने घर परिवार छोड़कर देश के अन्य शहरों में रहने वाले इस मौके पर अपने परिवार और समाज के साथ होली मनाना चाहते हैं, इसलिए वे घर जाना चाहते हैं। यात्रा करने के लिए सबसे सुविधाजनक साधन ट्रेन ही होती है। इस वजह से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लग जाती है। इस तरह का नजारा सूरत रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। हजारों की संख्या में मुसाफिर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। सूरत से उत्तर भारत की तरफ जा रही ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिली। उधर पश्चिम रेलवे द्वारा उधना रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के कारण आज 30 ट्रेनो को रद्द कर दिया है।
देश
सूरत रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में पहुंचे मुसाफिर, मची अफरातफरी
- Authored by: रामानुज सिंह
- Updated Mar 5, 2023, 01:29 PM IST
