एजुकेशन

Bihar D.El.Ed Admission 2026: प्राइवेट कॉलेजों की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 6 अक्टूबर तक नामांकन

Bihar D.El.Ed Admission 2026 से जुड़ी जरूरी खबर है। राज्य के निजी संस्थानों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट और कटऑफ जारी कर दिए गए हैं। सेलेक्टेड कैंडिडेट 6 अक्टूबर 2026 तक नामांकन कर सकते हैं।

Image

Bihar DElEd Admission 2026 News

Bihar D.El.Ed Admission 2026 1st List out: बिहार के गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। राज्य के निजी संस्थानों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट और कटऑफ जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली चयन सूची में आया है, वे 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक आवंटित संस्थान में जाकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसी अवधि में उम्मीदवारों को सीट स्लाइड अप (Seat Slide Up) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका भी दिया गया है। इसलिए जिन छात्रों को बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है, वे तय समय के अंदर स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते हैं।

प्राइवेट डी.एल.एड संस्थानों में Admission की पूरी प्रक्रिया तीन चयन सूचियों के जरिए पूरी की जाएगी। पहली चयन सूची 3 अक्टूबर को जारी की गई थी और इसके आधार पर 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा। इसके बाद 7 अक्टूबर को संस्थान पोर्टल पर सीटों की अंतिम जानकारी अपडेट करेंगे।

अगर किसी उम्मीदवार का पहली सूची में किसी संस्थान में चयन नहीं होता है, तो खाली सीट रहने की स्थिति में उसे 8 और 9 अक्टूबर को नया विकल्प भरने या पहले दिए गए विकल्प में बदलाव करने का मौका मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: IIT Madras PhD Admission का मौका, जानें फीस और चयन प्रक्रिया

दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी?

दूसरी चयन सूची 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसके आधार पर 10 से 13 अक्टूबर तक नामांकन और स्लाइड अप की प्रक्रिया चलेगी। 14 अक्टूबर को संस्थान सीटों की जानकारी अपडेट करेंगे। दूसरी सूची में चयन नहीं होने वाले उम्मीदवार 15 और 16 अक्टूबर को अपने विकल्प बदल सकेंगे। तीसरी चयन सूची 23 अक्टूबर को जारी होगी। इसमें चयनित छात्रों को 23 से 25 अक्टूबर तक नामांकन करना होगा। संस्थानों को 26 अक्टूबर तक सीट अपडेट करनी होगी।

कितनी फीस देनी होगी?

नामांकन के समय छात्रों को 3,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। इसके बाद संबंधित संस्थान के नियम के अनुसार पहले साल की बाकी फीस जमा करनी होगी। एक साल की फीस अधिकतम 60,000 रुपये तक हो सकती है। पहली, दूसरी और तीसरी सूची से चयनित जिन छात्रों ने सिर्फ 3,000 रुपये जमा किए हैं, उन्हें बाकी निर्धारित फीस 27 अक्टूबर तक जमा करनी होगी। 28 अक्टूबर तक संस्थानों को पोर्टल पर अंतिम नामांकन स्थिति अपडेट करनी होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article