देश

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

भाजपा राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी की खबर सामने आई है। चोरी की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर जांच कर रही है। बता दें कि राधा मोहन दास अग्रवाल स्टैंडिंग कमिटी होम के चैयरमैन भी हैं। दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर सरकारी आवास है।

Image

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी

बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में चोरी की घटना सामने आई है। फिरोजशाह रोड स्थित कोठी नंबर 18 में चोरी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सांसद के सरकारी आवास से कुछ जरूरी सामान चोरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा घर के बाहर से गटर का ढक्कन भी गायब बताया जा रहा है। हालांकि चोरी गए सामान की पूरी जानकारी और उसकी कीमत का अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर किस रास्ते से सरकारी आवास में दाखिल हुए और वारदात को कैसे अंजाम दिया गया।

मौके पर मौजूद पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। इसके जरिए संदिग्धों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और चोरी की परिस्थितियों को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है।

डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें सितंबर 2024 में राज्यसभा की गृह मामलों संबंधी स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और अक्टूबर 2025 में लगातार दूसरी बार इस समिति की अध्यक्षता की जिम्मेदारी दी गई थी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article