देश

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। पदभार संभालने के बाद नागेश्वर राव ने अपनी पार्टी की विचारधारा और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।

Image

नागेश्वर राव ने बनाई पार्टी

Photo : ANI

M Nageshwar Rao: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के पूर्व अंतरिम निदेशक और पूर्व आईपीएस अधिकारी एम. नागेश्वर राव (M. Nageshwar Rao) ने सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी वाराणसी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए 'सर्वजन सनातन पार्टी' (Sarvajana Sanatan Party - SSP) बनाई है। उन्होंने इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

काशी से की नए राजनीतिक सफर की शुरुआत

वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। पदभार संभालने के बाद नागेश्वर राव ने अपनी पार्टी की विचारधारा और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भारत को विज्ञान, तकनीक और अर्थव्यवस्था में तेजी से आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन इस विकास यात्रा में देश को अपनी सांस्कृतिक और सभ्यतागत जड़ों से कटे बिना आगे बढ़ना होगा।

सनातन की परिभाषा

उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन केवल एक पूजा-पद्धति नहीं है, बल्कि यह सत्य, धर्म, कर्तव्य, न्याय, करुणा और लोककल्याण की एक समृद्ध जीवन-दृष्टि है। आने वाली पीढ़ियों को यह अहसास होना चाहिए कि वे एक महान और प्राचीन सभ्यता के उत्तराधिकारी हैं।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी: इस अवसर पर सर्वजन सनातन पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं।

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत तीर्थानंद
  • उपाध्यक्ष रितु राठौड़
  • महासचिव राजा सक्षम सिंह योगी
  • राष्ट्रीय प्रवक्ता बबीता शर्मा
  • उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश तिवारी और संगठन मंत्री नरनारायण सिंह

कौन हैं एम. नागेश्वर राव?

एम. नागेश्वर राव 1986 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। वह सीबीआई (CBI) के एडिशनल डायरेक्टर पद पर रहे और अक्टूबर 2018 में सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच विवाद के बाद उन्हें सीबीआई के अंतरिम निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सेवानिवृत्ति के बाद से ही वे विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और सनातन संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर खुलकर अपने विचार रखते रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम