देश

जो अयोध्या जाना चाहते हैं, वो जाने के लिए स्वतंत्र हैं- कांग्रेस का राम मंदिर पर स्टैंड, खड़गे-सोनिया पर अभी फैसला नहीं!

  • Reported by: रंजीता झा
  • Updated Jan 5, 2024, 08:25 PM IST

गुरुवार को जब AICC मुख्यालय में खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस की बैठक हुई तब राज्य कांग्रेस के नेताओं ने यह मुद्दा उठाया। राज्य के नेता पार्टियों की रणनीति पर स्पष्टता चाहते थे क्या खड़गे और सोनिया गांधी समारोह में जाएंगे?

Image

कांग्रेस की मीटिंग

Photo : Twitter

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए देश के गणमाण्य लोगों को न्योता भेजा जा रहा है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी न्योता मिला है, जिसपर अभी कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने अपने उन नेताओं को जाने की हरी झंडी दे दी है, जो अयोध्या जाना चाहते हैं।

कांग्रेस की मीटिंग में उठा मुद्दा

दरअसल गुरुवार को जब AICC मुख्यालय में खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस की बैठक हुई तब राज्य कांग्रेस के नेताओं ने यह मुद्दा उठाया। राज्य के नेता पार्टियों की रणनीति पर स्पष्टता चाहते थे क्या खड़गे और सोनिया गांधी समारोह में जाएंगे? सूत्रों ने कहा कि हालांकि इस बात का हां या ना में कोई जवाब नहीं था कि नेता जाएंगे या नहीं, खड़गे ने संकेत दिया कि उन्हें और सोनिया गांधी को निमंत्रण क्रमशः राज्यसभा के LoP और कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में दिया गया है।

कौन-कौन नेता जाना चाहते हैं अयोध्या

सूत्रों ने कहा कि खड़गे ने पार्टी के नेताओं के लिए कोई आदेश नहीं है और जो कोई भी मंदिर में माथा टेकने जाना चाहता है वह जाने के लिए स्वतंत्र है। कांग्रेस ने उन नेताओं को हरी झंडी दे दी है जो राम मंदिर में पूजा करने के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं। 22 जनवरी को प्रतिष्ठा समारोह से एक-दो दिन पहले यूपी के नेता अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं। बिहार के नेता भी बीजेपी के दावे का जवाब देने के लिए मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं।

रंजीता झा
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article