देश

'मोगेम्बो मोदी लोकतंत्र को कर रहे तबाह', चेन्नई में राहुल गांधी बोले- अब अंत की ओर बढ़ रहा उनका ड्रामा

Chhatron Ki Goonj: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वह तमिल संस्कृति, भाषा और इतिहास पर हमला नहीं करने देंगे।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Photo : Times Now Digital

Chhatron Ki Goonj: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी को तमिल संस्कृति, भाषा और इतिहास पर हमला नहीं करने देंगे। इस दौरान, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को हिंदी फिल्म मिस्टर इंडिया के विलन 'मोगेम्बो' के तौर पर पेश किया।

मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में कहा कि 'मोगेम्बो' मोदी लोकतंत्र को तबाह कर रहे हैं। भाजपा ने अपने ही गुंडों को खुली छूट दे रखी है, जो छात्रों को पीट रहे थे और उन पर हमला कर रहे थे। समस्या यह है कि मोदी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उनका खेल खत्म हो चुका है। उनका ड्रामा अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने मोदी, शाह और भागवत को चारों तरफ से घेर लिया है। भारत के संविधान पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोगेम्बो मोदी देश को तबाह कर रहे हैं।

'तमिल पहचान पर हमला बर्दाश्त नहीं'

राहुल गांधी ने आरोप भी लगाया कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और इतिहास पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के जरिए तमिलनाडु को निशाना बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं महान भूमि तमिलनाडु आता हूं, तो मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जिज्ञासा आपकी तरक्की की बुनियाद है। कोई भी अच्छा काम सवाल पूछने से शुरू होता है और जिज्ञासा का आधार सवाल पूछना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना बेहद महत्वपूर्ण है और जिज्ञासा को बढ़ावा देना शिक्षा का अहम हिस्सा है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिज्ञासा को नष्ट कर रहे हैं और ऐसा नई शिक्षा नीति (NEP) के जरिए किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में तीन भाषा के फार्मूले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इसे तमिलनाडु पर थोपा जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोगों को नियुक्त किया जा रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article