देश

संसद में निलंबन की बड़ी कार्रवाई, अधीर रंजन, जयराम रमेश सहित कुल 67 सांसद सस्पेंड

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2023, 05:22 PM IST

MPs suspended from Loksabha: सोमवार को संसद में निलंबन की बड़ी कार्रवाई हुई। लोकसभा से 33 विपक्षी सांसद और राज्यसभा से 34 सांसद सस्पेंड किए गए। इस तरह से कुल 67 सांसद सोमवार को संसद से निलंबित हुए। इन्हें संसद की कार्यवाही में बाधा खड़ी करने पर सस्पेंड किया गया।

Image

हंगामा करने पर लोकसभा से निलंबित हुए विपक्ष के सांसद।

Photo : PTI

MPs suspended from Loksabha: सोमवार को संसद में निलंबन की बड़ी कार्रवाई हुई। लोकसभा से 33 विपक्षी सांसद और राज्यसभा से 34 सांसद सस्पेंड किए गए। इस तरह से कुल 67 सांसद सोमवार को संसद से निलंबित हुए। सस्पेंड होने वालों में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश, गौरव गोगोई, टीआर बालू, सुनील मंडल, प्रसून बनर्जी सहित अन्य सांसद शामिल हैं। इन सभी सांसदों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए सस्पेंड किया गया है। संसद के शीतकालीन सत्र का अवसान 22 दिसंबर को हो रहा है।

'अपनी तानाशाही के चरम पर पहुंच गई है सरकार'

लोकसभा से निलंबित होने के बाद संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में अधीर ने कहा कि 'मुझे और सभी नेताओं को निलंबित कर दिया गया। हम लोग संसद से निलंबित अपने साथियों का सस्पेंशन खत्म करने की मांग कर रहे थे। हमारी मांग थी कि संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में गृह मंत्री को सदन में आकर बयान देना चाहिए। गृह मंत्री रोज टीवी पर बयान देते हैं। संसद की सुरक्षा को लेकर सरकार क्या कर रही है, इस बारे में वह थोड़ा सा तो संसद में बोल सकते हैं। आज यह सरकार अपनी तानाशाही के चरम पर पहुंच गई है। हम चर्चा चाहते थे लेकिन...'

list

list

सदन में आसन की चेतावनी के बावजूद तख्तियां लहराने और सदन की अवमानना के मामले में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, के. सुरेश एवं गौरव गोगोई, तृणमूल कांग्रेस सदस्य कल्याण बनर्जी, सौगत राय और प्रतिमा मंडल, द्रमुक सदस्य टी आर बालू, दयानिधि मारन और ए राजा, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन सहित अन्य सदस्यों को संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

हमें निलंबित कर दिया गया-अब्दुल खालिद

कांग्रेस के निलंबित सांसद अब्दुल खालिद ने कहा कि संसद में सेंध मामले में हमने केवल सरकार से जवाब मांगा था। हमारी मांग थी कि गृह मंत्री को सदन में आकर इस बारे में बयान देना चाहिए था लेकिन हमें निलंबित कर दिया गया। बता दें कि गत 14 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर 'अमर्यादित आचरण' करने पर लोकसभा से 13 एवं राज्यसभा एक सांसद को निलंबित किया गया। राज्यसभा में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन निलंबित हुए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article