देश

CJP प्रदर्शन में दर्दनाक हादसा, ठाणे के 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, सीने में दर्द के बाद आया हार्ट अटैक

ठाणे के एक व्यक्ति की 'कॉकरोच जनता पार्टी' के शिवाजी पार्क विरोध प्रदर्शन के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी पहचान 75 वर्षीय गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई के तौर पर हुई है।

Image

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान पड़ोसी ठाणे के 'दोस्ती वेस्ट काउंटी' के रहने वाले गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पिल्लई विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शाम करीब 4:30 बजे शिवाजी पार्क पहुंचे थे। शाम करीब 5 बजे उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई।

विरोधी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद उनके दोस्त और पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CJP का यह विरोध प्रदर्शन शिवाजी पार्क में इलेक्टोरल रोल (मतदाता सूची) के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए आयोजित किया गया था। विरोध प्रदर्शन शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ और पुलिस से अनुमति न मिलने के बावजूद हजारों लोग कार्यक्रम स्थल पर जमा हुए।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग जुटे

मुंबई में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग जुटे।पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने के बाद भी हजारों प्रदर्शनकारी शिवाजी पार्क में इकट्ठे हुए।लोगों को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दो महीने के भीतर ही उन्हें एक और प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

नोटबंदी और कोरोना महामारी के दौरान लोगों की परेशानियों का जिक्र

दीपके ने नोटबंदी और कोरोना महामारी के दौरान लोगों की परेशानियों का जिक्र करते हुए भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को बार-बार कतारों में खड़ा होना पड़ा। उन्होंने नोटबंदी के दौरान एटीएम और बैंकों के बाहर लगी कतारों तथा कोरोना के दौरान वैक्सीन के लिए लगी कतारों का उल्लेख किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article