देश

मथुरा से सीधे दिल्ली क्यों पहुंचे CM योगी? नितिन नवीन-बीएल संतोष के बाद अब अमित शाह से मुलाकात

Image

दिल्ली में योगी की ताबड़तोड़ बैठकें।

देश के सबसे बड़े सूबे में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजधानी दिल्ली में सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के चिंतन शिविर के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सीधे दिल्ली पहुंचे हैं। यहां यूपी सदन पहुंचने के बाद वे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। जहां भाजपा महासचिव बीएल संतोष के साथ उनकी बैठक हुई।

हालांकि योगी आदित्यनाथ की नितिन नवीन और बीएल संतोष के साथ मीटिंग के एजेंडा पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं सामने आई है,लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने आने वाले उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के लिए पार्टी की स्ट्रेटेजी पर चर्चा की।

शाह के घर पहुंचे योगी

इसके बाद अब वे गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे हैं, इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद हैं। जहां गृहमंत्री शाह के साथ भी उनकी बैठक होगी। योगी आदित्यनाथ का यह दौरा विधानसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष और संगठन महासचिव के साथ ही गृहमंत्री शाह के साथ उनकी अलग-अलग बैठकों को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

इससे पहले दिन में, नितिन नवीन मथुरा में BJP के दो दिन के ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन के आखिरी दिन शामिल हुए, जहाँ सीनियर नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पार्टी की स्ट्रैटेजी पर चर्चा की।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article