देश

J&K के आतंकी हमले में पांच जवान शहीदः पहाड़ी पर घात लगाकर बैठे थे दहशतगर्द, निशाना बना सैन्य वाहन पर बरसाईं गोलियां

Terrorist Attack on Army Vehicles in Poonch: ये सारे जवान 20 दिसंबर 2023 की रात से राजौरी में थानामंडी के डीकेजी (डेरा की गली) के सामान्य क्षेत्र में एक ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे।

Image

सेना के वाहनों पर घात लगाकर किए गए आतंकवादी हमले में तीन सैनिक शहीद

Jammu Kashmir Poonch Terrorist Attack: जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार (21 दिसंबर, 2023) को आतंकी हमले के बाद दहशतगर्दों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए। सैनिकों के वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद तीन फौजी जख्मी भी हुए। यह पूरा मामला दोपहर तीन बजकर 45 मिनट के आसपास का है। सेना के दो वाहन तब सैनिकों को लेकर ऑपरेशनल साइट की ओर जा रहे थे। आतंकवादियों ने इसी दौरान उन पर फायरिंग की थी।

ऐसा बताया गया कि एक जिप्सी और मिनी ट्रक सहित सेना के दो वाहन सुरनकोट के बुफलियाज से राजौरी के थानामंडी की जा रहे थे। जैसे ही वाहन टोपा पीर के नीचे पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने हमला कर दिया। बयान के मुताबिक, "फायरिंग पर अपने सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।"

फिलहाल ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है। एक रक्षा प्रवक्ता ने पहले कहा था कि पुख्ता खुफिया सूचना के बाद पुंछ के डेरा की गली इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। गुरुवार शाम को आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया और अब इलाके में मुठभेड़ चल रही है।

कश्मीर घाटी के पुंछ में एक महीने के भीतर सेना पर ये दूसरा हमला है। ये घटना पुंछ में सुरनकोट तहसील के डेरा की गली (DKG) वन क्षेत्र में हुई है सेना ने इलाके को चारों ओर से घेर रखा है और मौके पर सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है वहीं घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article