देश

संदेशखाली में फिर तनाव, शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लाठी-झाड़ू संग सड़कों पर उतरीं महिलाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 03:13 PM IST

पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संदेशखाली में दो ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में धारा 144 के तहत नए निषेधाज्ञा लगा दी है...

Image

संदेशखाली में महिलाओं का प्रदर्शन

Photo : ANI

Tension in Sandeshkhali: यौन उत्पीड़न और हिंसा के आरोपी फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां और उसके करीबी सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संदेशखाली में शुक्रवार को महिलाएं फिर से लाठी और झाड़ू लेकर सड़कों पर उतर आईं, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संदेशखाली में दो ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में धारा 144 के तहत नए निषेधाज्ञा लगा दी है, जहां शुक्रवार सुबह से सबसे अधिक तनाव था।

एडीजीपी पहुंचे संदेशखाली

अतिरिक्त पुलिस निदेशक (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार भारी पुलिस दल के साथ तनाव प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं से सड़कों पर विरोध करने की बजाय जिला प्रशासन से संपर्क करने और अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की। दूसरे वरिष्ठ पुलिसकर्मियों ने भी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया कि इस तरह के विरोध प्रदर्शनों से उनकी शिकायतों को दूर करने की प्रक्रिया में देरी होगी।

शाहजहां के छोटे भाई शेख सिराजुद्दीन का गोदाम जलाया

ईडी और सीएपीएफ के जवानों पर 5 जनवरी की सुबह हमले के आरोपी मास्टरमाइंड शेख शाहजहां के छोटे भाई शेख सिराजुद्दीन के स्वामित्व वाले मछलीपालन फार्म के भीतर एक गोदाम को स्थानीय लोगों द्वारा जलाए जाने के बाद गुरुवार शाम से संदेशखाली में तनाव व्याप्त था। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शुक्रवार को फरार तृणमूल कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के अलावा, शाहजहां और उसके सहयोगियों द्वारा अवैध रूप से और जबरदस्ती कब्जा की गई कृषि भूमि को वापस करने की भी मांग उठाई जिसे खारा पानी बहाकर खराब कर दिया गया था और वहां मछली पालन किया जा रहा था।

भाजपा सांसद-विधायक को पुलिस ने रोका

इस बीच, भाजपा की लोकसभा सदस्य लॉकेट चटर्जी और विधायक अग्निमित्र पॉल के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने संदेशखाली जाते समय बीच रास्ते में रोक दिया। भोजेरहाट इलाके में रोके जाने के बाद चटर्जी और पॉल को पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस करते देखा गया। भाजपा समर्थकों और पुलिसवालों के बीच हल्की झड़प भी हुई। बाद में चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया और मध्य कोलकाता के लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। (IANS-ANI Input)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ