देश

Weather Forecast: गर्मी से बचकर रहें दिल्ली वाले, बढ़ता ही जा रहा है पारा, 25 मई तक रेड अलर्ट

Heat Wave in Delhi: दिल्ली के आया नगर में अब तक सबसे ज्यादा तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस 1998 मे पहुँचा था। साल 2022 मे रिज में 47.2 डिग्री सेल्सियस अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा और साल 1944 मे सफदरजंग में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नापा गया था।

Image

दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस आयानगर में रिकॉर्ड किया गया है

Heat Wave in Delhi: दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस आयानगर में रिकॉर्ड किया गया है, वहीं रिज में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है सफदरजंग में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है पालम में भी 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है उधर वही मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली में आने वाले समय में तापमान 48 डिग्री को भी छू सकता है और कुछ पुराने आंकड़े भी मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए हैं, मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति के कारण अगले पांच दिन के लिए 'रेड अलर्ट' (Red Alert) जारी किया है।

दिल्ली के पालम में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान 1998 और 2019 में देखने को मिला था दिल्ली के पालम में 26 मई 1998 में 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा था उसके बाद 10 जून 2019 में 48 डिग्री तापमान पहुंचा था।

अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में अब तक का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा चुका है। भारत मौसम विभाग ने सभी उम्र के लोगों विशेषकर बच्चो और पुरानी बीमारियों वाले कमजोर व्यक्तियों से सतर्क रहने की अपील की।

तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई

चिलचिलाती गर्मी की वजह से दिल्ली में बिजली की मांग मई में उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इस बीच, दिल्ली सरकार ने उन स्कूलों को तत्काल प्रभाव से कक्षाएं बंद करने को कहा है जो गर्मी की छुट्टियों के बावजूद इसे आयोजित कर रहे हैं।दिल्ली में हाल के दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई है। रविवार को इस मौसम का उच्चतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

सोमवार को नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। सोमवार को नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले दक्षिण पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का देश में सवार्धिक तापमान था।मुंगेशपुर में 47.1 डिग्री, आया नगर में 45.7 डिग्री, पूसा में 46.1 डिग्री, पीतमपुरा में 46.6 डिग्री और पालम में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Delhi Temperature

Delhi Temperature

'सभी सरकारी स्कूल 11 मई से बंद हैं'

वहीं, शिक्षा निदेशालय ने एक परिपत्र में कहा कि सभी स्कूलों को इस शैक्षणिक वर्ष के लिए 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रखने का निर्देश दिया गया है।परिपत्र में कहा गया, 'सभी सरकारी स्कूल 11 मई से बंद हैं। हालांकि, यह देखा गया है कि कुछ सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूल भीषण गर्मी के दौरान भी खुले हैं।'

ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए स्कूल बंद करने की सलाह

परिपत्र में कहा गया है, 'इसलिए, दिल्ली के सभी सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को तत्काल प्रभाव से ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए स्कूल बंद करने की सलाह दी जाती है।' दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को अपराह्न 3:33 बजे बिजली की अधिकतम मांग 7,572 मेगावाट पर पहुंच गयी। यह मई में अब तक की सर्वाधिक मांग है। पिछले साल 22 अगस्त को बिजली की अधिकतम मांग 7,438 मेगावाट तक पहुंच गयी थी।

न सिर्फ इंसान बल्कि जानवर भी प्रचंड गर्मी की चपेट में

न सिर्फ इंसान बल्कि जानवर भी प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए वाटर कूलर, बर्फ के गोले समेत अन्य व्यवस्था की है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और दिल्ली के कई हिस्सों में लू की स्थिति और अन्य क्षेत्रों में भीषण गर्मी के साथ-साथ 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article