देश

Jammu Firing Video: जम्मू में मिठाई की दुकान पर चलाईं गोलियां, संदिग्ध अपराधियों ने की गोलीबारी

Jammu sweet shop firing: जम्मू से फायरिंग की एक खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि मीरान साहिब इलाके में कथित तौर पर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने एक मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी की।

Image

जम्मू में एक मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी की घटना

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. जम्मू के बाहरी इलाके में एक मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी की घटना
  2. मीरान साहिब इलाके में कथित तौर पर मोटरसाइकिल पर दुकान पर आए दो पिस्तौलधारी
  3. इन युवकों द्वारा की गई गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ





Jammu sweet shop firing news: संदिग्ध अपराधियों ने शनिवार देर शाम शहर के बाहरी इलाके में एक मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि मीरान साहिब इलाके में कथित तौर पर मोटरसाइकिल पर दुकान पर आए कम से कम दो पिस्तौलधारी युवकों द्वारा की गई गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध अपराधियों ने दुकान के मालिक के बारे में पूछताछ की, जो घटना के समय वहां मौजूद नहीं था। घटनास्थल से जाने से पहले, उन्होंने कई राउंड गोलियां चलाईं और एक गोली दुकान के शीशे के काउंटर पर भी लगी, अधिकारियों ने कहा, एक पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और आगे की जांच जारी है।

आतंकियों ने फिर की गैर कश्मीरी पर फायरिंग

गौर हो कि करीब 10 दिन पहले कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में आतंकियों ने फिर गैर कश्मीरी पर फायरिंग की थी इस हमले में बिहार के रहने वाले शंकर शाह की मौत हो गई। शंकर के पेट और गर्दन में गोलियां लगी थीं फिर गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, घटना के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!