देश

Sopore Encounter: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, एक नागरिक भी घायल

Anti Terror Operation in Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब आतंकवादियों ने पुलिस और सेना की एक टीम पर गोलीबारी की, जो नौपोरा इलाके में तलाशी ले रही थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
  • इस मुठभेड़ में एक नागरिक घायल हो गया है
  • मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया

Anti Terror Operation in Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक नागरिक घायल हो गया है वहीं बाद में मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने कॉम्बिंग कर सर्च ऑपरेशन चलाया इसमें एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है।

इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने नौपोरा में तलाशी अभियान चलाया, जैसे ही टीम संदिग्ध स्थान के पास पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी की जिससे गोलीबारी शुरू हो ।

आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच उस समय गोलीबारी हुई जब जवान चिंताबंदी गांव में घर-घर की तलाशी ले रहे थे,आतंकी ठिकाने का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में ऑपरेशन चलाया गया।

लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर अपने सहयोगी के साथ फंसा

माना जा रहा है कि इलाके में लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर अपने सहयोगी के साथ फंसा हुआ है, यह बात जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक जवान के घायल होने के एक दिन बाद आई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!