Sushant Sinha News ki Pathshala (23-February-2026): JNU कैंपस में रात हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। रात करीब डेढ़ बजे जेएनयू में नकाब पहले लोग घुस आए, किसी के हाथ में डंडे थे तो किसी के हाथ में पत्थर थे, किसी के हाथ में कुर्सी थी तो कोई छात्रों को टॉयलेट में बंद करके अंदर केमिकल छोड़ रहा रहा था। जेएनयू के अंदर कल रात कैसे बवाल मचा और इस कांड के पीछे किसकी साजिश?
AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस की यूपी-एमपी में ताबड़तोड़ छापेमारी, मध्य प्रदेश से तीन तो यूपी से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। AI समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर, दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु को तलब किया गया और तिलक मार्ग थाने में पूछताछ हो रही है। शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली के चाणक्यपुरी से कार जब्त गाड़ी से प्रदर्शन में इस्तेमाल सामग्री और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैग बरामद हुए हैं।
कांग्रेस के कपड़ा फाड़ कांड के बाद, लेफ्ट के पत्थरबाज
कांग्रेस के कपड़ा फाड़ कांड के बाद, लेफ्ट के पत्थरबाज, मोदी विरोधी गैंग ने JNU में कांड कर दिया! उधर PM मोदी कर रहे थे राहुल एंड टीम को एक्सपोज, इधर आधी रात लाठी, डंडे, पत्थर वाला बवाल कहां मच गया? कपड़ा उतार प्रदर्शन से थू-थू कराने वालों पर जबरदस्त एक्शन लेकिन राहुल ने क्या कह दिया कि फिर बवाल होगा?
'लेकिन आज भी कांग्रेस इसे डिफेंड कर रही है'
नरेंद्र मोदी का अंधा विरोध करने के चक्कर में कांग्रेस और राहुल गांधी जिस तरह से एक्सपोज हो चुके हैं, उससे भी ये लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। एआई समिट में कपड़े उतारकर जो कांड किया था, उससे इनकी देश भर में थू-थू हो गई। लेकिन इस फजीहत के बाद भी ये कुछ सीखने को तैयार नहीं। कल नरेंद्र मोदी ने इन्हें एक्सपोज किया कि जब पहले से ही नंगई पर उतारू हो तो फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी। लेकिन आज भी कांग्रेस इसे डिफेंड कर रही है।
'इंडी की कमान ममता बनर्जी को दे दी जानी चाहिए'
अब ये राहुल गांधी की जिद की वजह से हो रहा है या फिर उनके इशारे पर हो रहा है। ये तो कांग्रेस ही जाने लेकिन मोदी विरोध में कांग्रेस की जो सोच बनती जा रही है, जिसमें उन्हें देश की बदनामी कराने वाले कांड से भी कोई परहेज नहीं। उसमें कांग्रेस के अंदर ही कुछ लोग उठकर खड़े हो गए हैं और वो खुलकर राहुल गांधी और कांग्रेस के ऐसे आधिकारिक एजेंडे की धज्जियां उड़ाने लगे हैं। राहुल गांधी के बारे में तो फिर से खुद कांग्रेस के अंदर कहा जाने लगा कि इनसे ना हो पाएगा इंडी की कमान ममता बनर्जी को दे दी जानी चाहिए। कांग्रेस में राहुल गांधी के खिलाफ किसने बड़ा धमाका कर दिया है। एआई समिट में कपड़ा फाड़ कांड पर कांग्रेस जिस तरह से बचाव कर रही है, उसके खिलाफ खुद कांग्रेस के कौन लोग खड़े हो गए
वहां कपड़े फाड़े जा रहे थे, यहां ईंट-पत्थर चलाए जा रहे हैं...
एक तरफ तो ऐसी अराजक राजनीति चल रही है जिसमें देश के आयोजनों में कपड़े फाड़े जा रहे हैं, दूसरी तरफ ऐसी ही अराजक सोच जेएनयू जैसी यूनिवर्सिटी में दिख रही है। पहले यूथ कांग्रेस के लोगों ने AI समिट में घुसकर बवाल काटा था, अब जेएनयू के अंदर वामपंथी संगठनों के लोगों ने गदर मचा दिया। वहां कपड़े फाड़े जा रहे थे, यहां ईंट-पत्थर चलाए जा रहे हैं। जिन लोगों की राजनीति मोदी ने खत्म कर दी।
अपने युवा संगठनों के जरिए नए नए कांड करवा रहे हैं
वो लोग अब अपने अपने युवा संगठनों के जरिए नए नए कांड करवा रहे हैं। जेएनयू के अंदर कल रात काफी बवाल हुआ। लाठी, डंडे चल गए। पत्थरबाजी हो गई। केमिकल से हमले के आरोप लग गए। सैकड़ों की नकाबपोश भीड़ घुस आई। यूनिवर्सिटी कैंपस जंग का अखाड़ा बन गया है। जेएनयू में कल रात क्या हुआ, वीडियो में क्या दिखा। नकाब के पीछे छिपे चेहरे कौन निकले। जेएनयू के पत्थरबाज कौन निकले? उधर लेफ्ट छात्र संगठनों के दबदबे वाले जेएनयू में हंगामा मचा है, उधर AI समिट में यूथ कांग्रेस ने जो कांड किया उस पर भी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।
