कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकक्षा का सोमवार को विमोचन हुआ। उनकी किताब का नाम 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love') है। किताब विमोचन के कार्यक्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने माता-पिता की जिंदगी से जुड़ी कई भावनात्म बातें शेयर किए। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने अपने मम्मी-पापा को जिंदगी में बस एक बार लड़ते देखा। उन्होंने कहा, "संयोग से उस समय मेरे पिता कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे।"
वहीं, राहुल गांधी ने अपने मम्मी-पापा से जुड़ी एक और यादें शेयर की। उन्होंने कहा कि हर बात जब दोनों खाना-खाते थे, मेरे पिता की गोद में मेरी मां बैठी रहती थी। मैं अपने दोस्ते से कहता था कि देखो आपको भी ऐसे ही प्यार करना चाहिए। लेकिन अचानक से हमारे परिवार में सबकुछ बदल गया। पहले मेरी दादी की हत्या कर दी गई। फिर मेरे पापा नहीं रहे। राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को लगता है कि मेरी मां बेहत कम बोलने वाली औरत हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। जब ये दो घटनाएं नहीं घटी थी, तो मेरी मां काफी बहिर्मुखी व्यक्ति थीं।
सोनिया गांधी की किताब में परिवार की निजी यादे
बता दें किसोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' में उनके बचपन से लेकर भारत आने, राजीव गांधी से मुलाकात, शादी और परिवार के साथ बिताए पलों का जिक्र है। किताब में उन निजी अनुभवों को भी जगह दी गई है, जिन्होंने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया। राहुल गांधी का अपनी गर्लफ्रेंड को माता-पिता की पहली मुलाकात वाली जगह पर ले जाना इसी पारिवारिक कहानी का एक दिलचस्प पहलू है।
