एजुकेशन

India Exim Bank Recruitment 2026: इंडिया एक्जिम बैंक में मैनेजर और मैनेजमेंट ट्रेनी की नौकरी, 120 पदों पर मौका

इंडिया एग्जिम बैंक (India Exim Bank) ने मैनेजर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 120 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार eximbankindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Image

इंडिया एक्जिम बैंक में मैनेजर और मैनेजमेंट ट्रेनी की नौकरी

India Exim Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडिया एग्जिम बैंक (India Exim Bank) ने मैनेजर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 120 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 27 नवंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 11 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

120 पदों पर होगी नियुक्ति

इंडिया एग्जिम बैंक की इस भर्ती में दो तरह के पद शामिल हैं। पदों के अनुसार वैकेंसी का विवरण नीचे देख सकते हैं।

पद का नामपदों की संख्या
मैनेजमेंट ट्रेनी90
मैनेजर30
कुल पद120

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा की पूरी जानकारी बैंक की तरफ से जारी अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

खास बात यह है कि वे उम्मीदवार भी लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने मई 2027 तक अपनी अंतिम योग्यता परीक्षा दी है या देने वाले हैं। हालांकि, नौकरी का ऑफर मिलने के लिए उन्हें निर्धारित योग्यता के दस्तावेज जमा करने होंगे। यह प्रक्रिया 30 जून 2027 तक पूरी करनी जरूरी होगी।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के दो भाग होंगे। पहले भाग में 40 अंकों के अनिवार्य सवाल होंगे, जबकि दूसरे भाग में चुने गए विषय से जुड़े 60 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट मिलेंगे।

लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट में लिखित परीक्षा को 70 प्रतिशत और इंटरव्यू को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

आवेदन फीस कितनी होगी?

जनरल और OBC उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, PwBD, EWS और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये इंटिमेशन चार्ज निर्धारित है। इन वर्गों से आवेदन फीस नहीं ली जाएगी। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और मोबाइल वॉलेट से किया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article