अध्यात्म

Gopashtami 2026: आज गोपाष्टमी है, जानें आज गौ माता और श्री कृष्ण की पजा कब करें, गोपाष्टमी की पूजा कैसे करते हैं, शुभ मुहूर्त

Gopashtami 2026, गोपाष्टमी की पूजा: गोपाष्टमी 2026 आज 17 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन गौ माता और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। जानिए गोपाष्टमी की पूजा कब करें, गोपाष्टमी की पूजा कैसे करते हैं।

Image

गोपाष्टमी की पूजा कब और कैसे करें

Gopashtami 2026, गोपाष्टमी की पूजा: हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। मान्यता है कि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। यही वजह है कि भारतीय संस्कृति में गाय की सेवा और पूजा को विशेष महत्व दिया जाता है। कार्तिक महीने में आने वाला गोपाष्टमी का त्योहार भी इसी भावना से जुड़ा है। इस दिन गौ माता और उनके बछड़ों की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की गोपाल स्वरूप में आराधना होती है।

साल 2026 में गोपाष्टमी का पर्व 17 नवंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोग गायों को स्नान कराते हैं, उन्हें फूलों और मालाओं से सजाते हैं और हरा चारा, गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लेते हैं। अगर आपके घर में गाय नहीं है, तो आप गौशाला जाकर भी उनकी सेवा कर सकते हैं। जानिए गोपाष्टमी की पूजा कब करें, गोपाष्टमी की पूजा कैसे करते हैं, आज के शुभ मुहूर्त।

गोपाष्टमी 2026 कब है?

इस साल गोपाष्टमी 17 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जा रही है। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।

दिल्ली के पंचांग के अनुसार:

  • अष्टमी तिथि शुरू: 17 नवंबर, सुबह 4:19 बजे
  • अष्टमी तिथि समाप्त: 18 नवंबर, सुबह 6:04 बजे
  • गोपाष्टमी पूजा: 17 नवंबर को दिनभर परंपरा के अनुसार
  • शाम का गोधूलि मुहूर्त: लगभग शाम 5:01 से 5:49 बजे तक

गोपाष्टमी क्यों मनाई जाती है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोपाष्टमी का संबंध भगवान श्रीकृष्ण के बाल जीवन से है। कहा जाता है कि इस दिन श्रीकृष्ण ने पहली बार बछड़ों की जगह गायों को चराने की जिम्मेदारी संभाली थी। इसी कारण उन्हें गोपाल नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गौ माता की पूजा करके लोग उनके प्रति सम्मान और आभार प्रकट करते हैं। खासकर मथुरा, वृंदावन और ब्रज क्षेत्र में इस त्योहार की अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

गोपाष्टमी पर गौ माता की पूजा कैसे करें

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • गाय और बछड़े को साफ पानी से स्नान कराएं। अगर यह संभव न हो तो उन्हें साफ कपड़े से पोंछ दें।
  • गौ माता के माथे पर रोली और हल्दी का तिलक लगाएं।
  • उनके गले में फूलों की माला पहनाएं।
  • हरा चारा, गुड़ और रोटी श्रद्धापूर्वक खिलाएं।
  • दीपक और धूप जलाकर गौ माता की आरती करें।
  • उनकी परिक्रमा करें और भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
  • शाम को गायों के लौटने पर भी उनका स्वागत और पूजन किया जाता है।
गोपाष्टमी पर गौ माता के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भी की जाती है। उन्हें माखन-मिश्री, फल और मिठाई का भोग लगाया जाता है। इस दिन कृष्ण जी के गोपाल स्वरूप का ध्यान करना और उनके भजन गाना शुभ माना जाता है।
Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article