देश

हेमंत सोरेन को डबल झटका, 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया...सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2024, 01:14 PM IST

ईडी ने गुरुवार 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। आज निचली अदालत ने उन्हें 5 दिन की हिरासत में भेज दिया। सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली।

Image

हेमंत सोरेन को राहत नहीं

Photo : PTI

Hemant Soren Arrest Case: मनी लॉड्रिंग मामसे में ईडी की गिरफ्तारी को लेकर आज झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को दोहरा झटका लगा है। आज अदालत ने उन्हें 5 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में दखल देने से इनकार किया है। अदालत ने हेमंत की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम याचिका पर सुनवाई के इच्छुक नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें झारखंड हाईकोर्ट जाने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अदालतें हर किसी के लिए खुली हैं। हाईकोर्ट संवैधानिक अदालत है। अगर हम एक व्यक्ति को अनुमति देंगे, तो हमें सभी को अनुमति देनी होगी।

ईडी ने किया हेमंत को गिरफ्तार

बता दें कि ईडी ने बुधवार 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ हेमंत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिस पर आज सुनवाई होनी थी। लेकिन अब सु्प्रीम कोर्ट में मामले में दखल देने से साफ इनकार कर दिया है। गिरफ्तारी से पहले हेमंत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था। चंपई सोरेन आज सीएम पद की शपथ लेंगे।

ईडी ने दिल्ली आवास पर मारा था छापा

ईडी ने हेमंत सोरेन के नई दिल्ली में शांति निकेतन स्थित आवास पर सोमवार को छापा मारा था। यहां से ईडी ने 36 लाख रुपए कैश, एक बीएमडब्ल्यू कार और कुछ दस्तावेज बरामद किए थे। बुधवार को पूछताछ के दौरान ईडी ने उनसे इसके बारे में कई सवाल पूछे थे, तब सोरेन ने इस बात से इनकार किया कि कैश और कार उनकी है। इसके अलावा रांची के बड़गाईं अंचल की करीब चार एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवालों पर सोरेन के जवाब से ईडी के अफसर संतुष्ट नहीं हुए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा था। गुरुवार को राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। चंपई आज सीएम पद की शपथ लेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती