देश

जम्मू-कश्मीर पुलिस की SIA को मिली कामयाबी, हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के आतंकियों का मददगार हुआ गिरफ्तार

Sleeper Cell Arrested From Kashmir: जम्मू कश्मीर पुलिस के राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने आतंकवादी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के लिए ‘स्लीपर सेल’ के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि एक मामले की जारी जांच के तहत यह गिरफ्तारी की गई।

Image

शोपियां से स्लीपर सेल गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: iStock)

Photo : iStock

Sleeper Cell Arrested From Kashmir: जम्मू कश्मीर पुलिस के राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने आतंकवादी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के लिए ‘स्लीपर सेल’ के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लगातार प्रयासों के बाद, एसआईए कश्मीर ने शोपियां में बेहराम के रेबन गुंड क्षेत्र निवासी अल्ताफ हुसैन वागे को गिरफ्तार करके एक बड़ी सफलता हासिल की है। वह आतंकवादी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के लिए ‘स्लीपर सेल’ के रूप में काम करता था।’’

जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

उन्होंने बताया कि एक मामले की जारी जांच के तहत यह गिरफ्तारी की गई। जांच के दौरान, एसआईए कश्मीर ने ऐसे साक्ष्य जुटाए, जिनसे गिरफ्तार आरोपी का संबंध हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकी आका से स्थापित होता है, जो सीमा के उस पार से गतिविधियां कर रहा है।’’ प्रवक्ता ने कहा कि वह आतंकी आका के इशारे पर आतंकवादी साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था और भारत विरोधी विचारों का प्रचार एवं प्रसार करके आतंकवादी, गैरकानूनी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

जम्मू में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शनिवार को बताया कि उसने जम्मू-कश्मीर में एक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा है और उसके पास से 50 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बीएसएफ और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों ने 22 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मीरां साहिब क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान में तस्कर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कुछ और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article