देश

फारस की खाड़ी और काला सागर में बहा भारतीयों का खून, संघर्ष के दौरान 16 नाविकों की मौत; सरकार ने दी जानकारी

Persian Gulf & Black Sea Conflicts: पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव विजय कुमार ने सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र से अब तक 4,232 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया चुका है।

Image

फारस की खाड़ी और काला सागर में बहा भारतीयों का खून (फाइल फोटो)

  • Persian Gulf & Black Sea Conflicts: पश्चिम एशिया और फारस की खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्षों में 11 भारतीय नाविकों की मौत हुई है। पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव विजय कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
  • नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विजय कुमार ने बताया कि सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र से अब तक 4,232 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया चुका है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से हॉर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी के कुछ हिस्सों में जहाजों पर मिसाइल हमले लगातार बढ़े हैं।
  • ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी

  • विजय कुमार ने कहा कि उस दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था, जिसमें देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई और कई शीर्ष कमांडर मारे गए। पश्चिम एशिया में स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य एक संकरा समुद्री मार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 28 फरवरी से काला सागर में जारी संघर्ष में पांच भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है।

  • टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आपदाग्रस्त नेपाल को फिर सताने लगा 'कुदरत' के कहर का खौफ, भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का अलर्ट
    • रियाद में धमाकों के बाद एयरपोर्ट हुआ बंद

    • इस बीच, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में नए हमलों को दावा किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रियाद में हमलों के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। चश्मदीदों को मुताबिक, किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाने वाली उड़ानें रोक दी गईं और यात्रियों को अपना चेक-इन सामान वहीं छोड़कर बाहर निकलने का निर्देश दिया गया।

    • एक चश्मदीद ने बताया कि गुरुवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई धमाके सुने गए, जिनमें शहर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ एक बड़ा धमाका भी शामिल है।
    • Anurag Gupta
      अनुराग गुप्ताauthor

      अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

      और पढ़ें
      End of Article