देश

नितिन नबीन सहित बिहार के कई नेताओं को मिली जेड कैटेगिरी की सिक्योरिटी, तेजस्वी की घटी सुरक्षा

नितिन नबीन के अलावा मंगल पांडे, जेडीयू नेता ललन सिंह, संजय सरावगी को जेड श्रेणी सुरक्षा दी गई है। तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती करते हुए उन्हें अब वाई प्लस सुरक्षा दी गई है।

Image

नितिन नबीन सहित बिहार के कई नेताओं को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा

Photo : PTI

Z Security to Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नबीन सहित बिहार में कई नेताओं को जेड श्रेणी सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा कई नेताओं की सुरक्षा कम की गई है या हटाई गई है। नितिन नबीन के अलावा मंगल पांडे, जेडीयू नेता ललन सिंह, संजय सरावगी को जेड श्रेणी सुरक्षा दी गई है। बिहार कांग्रेस राजेश राम की सुरक्षा घटाई गई है। तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती करते हुए उन्हें अब वाई प्लस सुरक्षा दी गई है।

किसे मिली कौन सी सुरक्षा

  • नितिन नबीन को मिली Z श्रेणी सुरक्षा
  • ललन सिंह को भी Z श्रेणी सुरक्षा
  • संजय सरावगी को Z श्रेणी सुरक्षा
  • मंगल पांडे को भी Z श्रेणी की सुरक्षा

कई विपक्षी नेताओं की हटाई गई सुरक्षा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती कर वाई प्लस श्रेणी में शिफ्ट किया गया है, जबकि कांग्रेस नेता मदन मोहन झा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजेश राम और राजद नेता उदय नारायण चौधरी की सुरक्षा हटाई गई।

Z-कैटेगरी की सुरक्षा में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के कमांडो शामिल होते हैं। बता दें कि BJP प्रमुख को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की खतरे की रिपोर्ट के आधार पर कुछ दिन पहले ही Z-कैटेगरी की सुरक्षा पर मुहर लगी थी।

बीजेपी में नितिन नबीन का युग

बता दें कि नितिन नबीन ने मंगलवार 20 जनवरी को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। अपनी नई भूमिका में 45 वर्षीय नितिन ने जेपी नड्डा की जगह ली। बिहार से पांच बार के विधायक नबीन को औपचारिक रूप से बीजेपी अध्यक्ष घोषित किया गया। वह पार्टी के टॉप ऑर्गनाइजेशनल लीडरशिप में एक पीढ़ीगत बदलाव और पार्टी में एक नए युग की शुरुआत का संकेत है। यह पार्टी 1980 में बनी थी, उसी साल नितिन नबीन का जन्म हुआ था। एक औपचारिक बीजेपी ने औपचारिक रूप से नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया था।

पदभार ग्रहण समारोह दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ था। पीएम मोदी ने नबीन का माला पहनाकर स्वागत किया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article