देश

कॉकरोच, फंगस और सड़ी सब्जियां! 'Andaz Delhi' और JW Marriott पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, जारी हुए नोटिस

जे डब्ल्यू मैरियट में निरीक्षण के दौरान कॉकरोच और फल मक्खियां मिलीं। इसके अलावा सड़ी और फफूंद लगी खाद्य सामग्री, गंदे बर्तन और खाद्य पदार्थ रखने और तैयार करने वाली जगहों पर भी गंदगी पाई गई।

Image

AI Image प्रतीकात्मक

खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई (FSSAI) ने दिल्ली के एयरोसिटी स्थित पांच सितारा (Five Star Hotel) होटल जे डब्ल्यू मैरियट (Andaz Delhi) और 'अंदाज दिल्ली' (Andaz Delhi) को निरीक्षण के दौरान गंभीर स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा संबंधी खामियां पाए जाने के बाद नोटिस जारी किए हैं।एफएसएसएआई ने बुधवार को बताया कि दोनों होटल में निरीक्षण के दौरान कीड़े-मकोड़े पाए गए, खाद्य सामग्री के रखरखाव में लापरवाही सामने आई और कुछ स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति खराब थी।

जे डब्ल्यू मैरियट में निरीक्षण के दौरान कॉकरोच और फल मक्खियां मिलीं। इसके अलावा सड़ी और फफूंद लगी खाद्य सामग्री, गंदे बर्तन और खाद्य पदार्थ रखने और तैयार करने वाली जगहों पर भी गंदगी पाई गई। खाद्य सामग्री को उचित तरीके से नहीं रखा गया था और एक-दूसरे के संपर्क में आने से खाद्य पदार्थों के दूषित होने का जोखिम था।

'सेब पर फफूंद लगी थी और टमाटर सड़े हुए थे'

एफएसएसएआई के अनुसार, सेब पर फफूंद लगी थी और टमाटर सड़े हुए थे। कटी हुई सब्जियों तथा अन्य खाद्य पदार्थों को भी उचित तरीके से नहीं रखा गया था। शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग रखने, एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थों के प्रबंधन और कुछ रसोईघरों में निकासी प्रणाली को लेकर भी खामियां पाई गईं।निरीक्षण में लाइसेंस, लेबल, तापमान नियंत्रण, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की निगरानी और पेयजल के प्रबंधन से संबंधित कमियां भी सामने आईं।

'जरूरी लाइसेंस या संबंधित अनुमति उपलब्ध नहीं थी'

एफएसएसएआई ने कहा कि पनीर, खोया, चना मसाला और मिर्च जैसी कुछ खाद्य सामग्री के लिए जरूरी लाइसेंस या संबंधित अनुमति उपलब्ध नहीं थी।नियामक के मुताबिक, होटल में एफएसएसएआई लाइसेंस में आवश्यक अनुमति के बिना खुदरा बिक्री और दोबारा लेबल लगाने का काम भी किया जा रहा था। कुछ पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर गलत एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर और निर्माता का पूरा पता नहीं दिया गया था।

'अंदाज दिल्ली' में भी कई गंभीर खामियां मिलीं

'अंदाज दिल्ली' में भी कई गंभीर खामियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान 'फ्रीजर' के पास कॉकरोच, मक्खियां, ग्राइंडिंग रूम में मच्छर और मकड़ी के जाले पाए गए। बोतलबंद पानी तैयार करने वाले क्षेत्र में गुटखा का एक पैकेट भी मिला।एफएसएसएआई ने बताया कि होटल में करीब 87 किलोग्राम ऐसी मिठाइयां मिलीं जिनके इस्तेमाल की अवधि समाप्त (Expired) हो चुकी थी। निरीक्षण में मियाद पूरी हो चुकी ब्रेड की पैकेजिंग पर नकली तारीख अंकित किए जाने, खाद्य पदार्थों के तापमान की पर्याप्त निगरानी नहीं होने, एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थों को उचित तरीके से अलग नहीं रखने और कचरा प्रबंधन में खामियां भी सामने आईं।

आगे की कार्रवाई प्रयोगशाला जांच के नतीजों के आधार पर

नियामक ने यह भी बताया कि होटल में तेज दुर्गंध थी और दो बाथरूम के बीच में शीत भंडारण कक्ष लगाए गए थे। इनसे निकलने वाली हवा की निकासी शीत भंडारण वाले हिस्से की ओर हो रही थी।एफएसएसएआई ने कहा कि होटलों से घी, मियोनीज, नारियल का दूध पाउडर, शहद, दाल, टमाटर सॉस, मुरब्बा और कुकीज समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई प्रयोगशाला जांच के नतीजों के आधार पर की जाएगी।

दोनों होटल की ओर से इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है

नियामक ने दोनों होटल के संचालकों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने और इसके प्रमाण के साथ अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

दोनों होटल की ओर से इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जेडब्ल्यू मैरियट ने इस मामले पर कहा, 'हम अपने मेहमानों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। होटल में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्ता के कड़े मानकों का पालन किया जाता है। मामले की समीक्षा के दौरान होटल स्थानीय अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहा है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कदम उठाएगा।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'प्रतिगामी पुरुषों को धर्म का ठेकेदार न बनने दें...!' Eiffel Tower विवाद पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का हमला

'प्रतिगामी पुरुषों को धर्म का ठेकेदार न बनने दें...!' Eiffel Tower विवाद पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का हमला

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग