देश

भारत-चीन के बीच सामान्य नहीं है संबंध, जानें क्या है लद्दाख से जुड़ा असल विवाद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 06:43 AM IST

India-China: भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं है। भारत का कहना है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में शांति बहाल नहीं होगी, तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में ये टिप्पणी की है।

Image

सांकेतिक तस्वीर।

Ladakh Controversy: भारत ने एक बार फिर कहा कि चीन के साथ उसके संबंध "सामान्य नहीं" हैं और दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में लंबित मुद्दों के हल के लिए राजनयिक और सैन्य वार्ता कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'चीन पर हमारा रुख सर्वविदित है। ये संबंध सामान्य नहीं हैं लेकिन हमने सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत की है।'

सैन्य और राजनयिक स्तर पर हुई वार्ता का जिक्र

रणधीर जायसवाल ने प्रेस वार्ता में पूर्वी लद्दाख में स्थिति को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच क्रमशः अक्टूबर और नवंबर में सैन्य और राजनयिक स्तर पर हुई वार्ता का भी उल्लेख किया। जायसवाल ने कहा, 'मुख्य बात यह है कि हम बातचीत करें ताकि हम कोई समाधान निकाल सकें।'

पूर्वी लद्दाख सीमा पर कब पैदा हुई था गतिरोध?

दोनों पक्षों ने नौ और 10 अक्टूबर को हुई सैन्य वार्ता में पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शेष मुद्दों के शीघ्र और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान के लिए खुले और रचनात्मक तरीके से विचार विमर्श किया था। जायसवाल ने 30 नवंबर को हुई राजनयिक वार्ता को लेकर कहा कि दोनों पक्षों ने गहन और रचनात्मक चर्चा की और शेष मुद्दों को हल करने और पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को पूर्णत: पीछे हटाने के प्रस्तावों पर चर्चा की थी।

भारत का कहना है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में शांति बहाल नहीं होगी, तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते। पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध पैदा हो गया था।

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article