बिजनेस

Jio का ​मालिकाना हक अकेले मुकेश अंबानी के पास नहीं, इन 10 कंपनियों के पास है हिस्सेदारी

अगर आप जियो के आईपीओ में निवेश की तैयारी कर रहे हैं तो क्या आपको पता है कि इसमें कितनी कंपनियों ने पहले से ही पैसा लगाया है?

Image

रिलायंस जियो

Jio Platforms का आईपीओ आ रहा है। इस IPO को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। निवेशक बेसब्री से इस आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच क्या आपको पता है कि जियो का मालिकाना हक अकेले मुकेश अंबानी के पास नहीं है। रिलायंस समेत 10 और कंपनियों की जियो में हिस्सेदारी है। आइए जानते हैं कि जियो में किन-किन कंपनियों की कितनी हिस्सेदारी है।

जिओ प्लेटफॉर्म्स: शेयरहोल्डिंग विवरण
शेयरधारक का नाम (Shareholder)हिस्सेदारी (%)
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited)66.43%
जादू होल्डिंग्स, एलएलसी - मेटा (Jaadhu Holdings, LLC - Meta affiliate)9.98%
गूगल इंटरनेशनल एलएलसी (Google International LLC)7.73%
द पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (The Public Investment Fund)2.31%
ओमीक्रॉन एशिया होल्डिंग्स II पीटीई. लिमिटेड (Omicron Asia Holdings II Pte. Ltd.)2.31%
वीईपीएफ VII एआईवी I लिमिटेड (VEPF VII AIV I Ltd.)2.31%
एसएलपी रेडवुड होल्डिंग्स पीटीई. लिमिटेड (SLP Redwood Holdings Pte. Ltd.)1.88%
एमआईसी रेडवुड 1 आरएससी लिमिटेड (MIC Redwood 1 RSC Limited)1.85%
जनरल अटलांटिक सिंगापुर जेपी पीटीई. लिमिटेड (General Atlantic Singapore JP Pte. Ltd.)1.34%
प्लेटिनम जैस्मिन ए 2018 ट्रस्ट (Platinum Jasmine A 2018 Trust)1.16%
अन्य (Others)2.70%
कुल योग (Total)100.00%

जल्द प्राइस बैंड का ऐलान संभव

बता दें कि Jio Platforms Ltd (JPL) के IPO के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। इसे भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO माना जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग ₹37,700 करोड़ ($3.8 बिलियन से $4 बिलियन) होने की उम्मीद है। ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट और IPO की तैयारियों से जुड़े लोगों के अनुसार, Jio Platforms अपने IPO के लिए प्रति शेयर ₹1,065-1,119 की कीमत तय करने वाली है।

इस बड़े IPO में 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर (जो इश्यू के बाद लगभग 2.9% इक्विटी के बराबर होंगे) शामिल होंगे। उम्मीद है कि इसमें 'ऑफर-फॉर-सेल' (OFS) शामिल नहीं होगा, क्योंकि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच नहीं रहे हैं या कम नहीं कर रहे हैं।

Jio Platforms IPO: संभावित समय-सीमा

  1. एंकर इन्वेस्टर राउंड: 19 अक्टूबर, 2026
  2. सब्सक्रिप्शन खुलने/बंद होने की तारीखें: 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर, 2026
  3. संभावित लिस्टिंग की तारीख: अक्टूबर 2026 के आखिर तक
Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article