देश

Rajya Sabha Election: ओवैसी की AIMIM ने पांचवीं सीट पर दावेदारी कर मुकाबले को बनाया रोचक

Rajya Sabha Election: बिहार से राज्यसभा की कुल 16 सीटें हैं। इनमें से पांच सीटें संबंधित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही हैं।

Image

ओवैसी (फाइल फोटो: facebook)

बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट पर समर्थन की मांग कर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने उम्मीदवार उतारने की घोषणा करते हुए दोनों प्रमुख गठबंधनों से समर्थन की अपील की है, जिससे महागठबंधन असमंजस की स्थिति में आ गया है।

बिहार से राज्यसभा की कुल 16 सीटें हैं। इनमें से पांच सीटें संबंधित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही हैं। इनमें हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर (JDU), प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह (RJD) तथा उपेंद्र कुशवाहा (रालोमो) शामिल हैं।हालिया विधानसभा चुनावों के बाद बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का संयुक्त आंकड़ा 202 तक पहुंच गया है। इस संख्या बल के आधार पर सत्तारूढ़ गठबंधन चार सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में है।

हालांकि पांचवीं सीट के लिए उसे तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी, जिससे एक सीट पर चुनाव की स्थिति बन सकती है।

इस बीच एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा कि उनकी पार्टी धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की पक्षधर है और संसद से लेकर विधानसभा तक इन मुद्दों को उठाती रही है।

एक विधायक के वोट का मूल्य 100 होता है

उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष दलों को एआईएमआईएम का समर्थन करना चाहिए। महागठबंधन द्वारा समर्थन नहीं देने की स्थिति पर उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में पार्टी का आलाकमान आगे की रणनीति पर विचार करेगा।बिहार में राज्यसभा चुनाव के गणित के तहत एक विधायक के वोट का मूल्य 100 होता है।

एक सीट जीतने के लिए 40.5 विधायकों के मतों की आवश्यकता

इस प्रकार एक सीट जीतने के लिए 40.5 विधायकों के मतों की आवश्यकता होती है, जिसे पूर्णांक में 41 माना जाता है। इस हिसाब से पांचों सीटें जीतने के लिए राजग को 205 विधायकों का समर्थन चाहिए। मौजूदा संख्या बल के आधार पर वह चार सीटें आसानी से जीत सकता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article