देश

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव, 10 राज्यों में खाली हो रहीं सीटें, BJP का पलड़ा भारी

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन राज्यों में ये सीट रिक्त हो रही हैं, उनमें महाराष्ट्र (सात सीट), ओडिशा (चार), तेलंगाना (दो), तमिलनाडु (छह), छत्तीसगढ़ (दो), पश्चिम बंगाल (पांच), असम (तीन), हरियाणा (दो), हिमाचल प्रदेश (एक) और बिहार (पांच) शामिल हैं। चुनाव के लिए अधिसूचनाएं 26 फरवरी को जारी की जाएंगी।

Rajya sabha polls

राज्य सभा चुनाव का सियासी गणित

Photo : PTI

Rajya Sabha Polls: भारतीय जनता पार्टी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में 37 में से कम से कम पचास प्रतिशत सीट जीत सकती है और इससे उच्च सदन में उसकी संख्या बढ़ने की संभावना है। जिन 10 राज्यों में ये सीट रिक्त हो रही हैं, उनमें से छह में भाजपा की सरकार है या वह सत्तारूढ़ गठबंधन में साझेदार है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश (जद-यू), एनसीपी (शप) सांसद शरद पवार, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई (अन्नाद्रमुक) और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर (जद-यू) और रामदास आठवले (आरपीआई-ए) सहित कई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण दो और नौ अप्रैल को ये सीट रिक्त हो रही हैं।

इन राज्यों में चुनाव, मतदान 16 मार्च को

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन राज्यों में ये सीट रिक्त हो रही हैं, उनमें महाराष्ट्र (सात सीट), ओडिशा (चार), तेलंगाना (दो), तमिलनाडु (छह), छत्तीसगढ़ (दो), पश्चिम बंगाल (पांच), असम (तीन), हरियाणा (दो), हिमाचल प्रदेश (एक) और बिहार (पांच) शामिल हैं। चुनाव के लिए अधिसूचनाएं 26 फरवरी को जारी की जाएंगी। स्थापित परंपरा के अनुसार, 16 मार्च को मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी।

संख्या बल के आधार पर भाजपा के लगभग 15 से 18 सीट पर जीत हासिल करने की संभावना है। उसके नौ सांसदों का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है।

किस पार्टी की कितनी जीत की संभावना

महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा और असम में भाजपा की सरकार है या वह सत्तारूढ़ गठबंधन में साझेदार है। इससे पार्टी को उच्च सदन में बहुमत हासिल करने में मदद मिलेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में, विपक्षी पार्टियां सत्ता में हैं। राज्यसभा चुनाव वाले राज्य विधानसभाओं में अपने विधायकों की संख्या के आधार पर कांग्रेस के तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में एक-एक सीट जीतने की संभावना है। हालांकि, पार्टी को उच्च सदन में बहुमत नहीं मिलेगा क्योंकि उसके चार सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

महाराष्ट्र में, सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के सात में से छह सीट जीतने की संभावना है, जबकि विपक्षी महाविकास आघाडी (एमवीए) को एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर एक सीट मिल सकती है। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शप) को राज्य में एक-एक सीट का नुकसान होने की संभावना है।

तमिलनाडु में, सत्तारूढ़ द्रमुक के छह में से चार सीट जीतने की संभावना है, जबकि अन्नाद्रमुक को एक सीट मिल सकती है। शेष एक सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

असम में बीजेपी का दबदबा

असम में, जहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं, सत्तारूढ़ भाजपा के तीनों सीट जीतने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के चार सीट जीतने की संभावना है जबकि भाजपा को एक सीट मिल सकती है। राज्यसभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें अभिषेक सिंघवी (कांग्रेस), साकेत गोखले (तृणमूल कांग्रेस), तिरुचि शिवा (द्रमुक) तथा भुवनेश्वर कलिता, रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी (सभी भाजपा) भी शामिल हैं।

हरियाणा में भाजपा की किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का राज्यसभा का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त होने वाला है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'भारतीय किसी दूसरे की स्क्रिप्ट के एक्टर नहीं हैं', US के 'परमिशन' वाले बयान पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

'भारतीय किसी दूसरे की स्क्रिप्ट के एक्टर नहीं हैं', US के 'परमिशन' वाले बयान पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने पलटा सीबीआई कोर्ट का फैसला

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने पलटा सीबीआई कोर्ट का फैसला

नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे अब JDU की कमान, जद-यू में शामिल होने से पहले पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे अब JDU की कमान, जद-यू में शामिल होने से पहले पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

शादीशुदा जिंदगी में प्रवेश करने वाले थे पायलट अनुज वशिष्ठ, सुखोई क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर की मौत से परिवार में पसरा मातम

शादीशुदा जिंदगी में प्रवेश करने वाले थे पायलट अनुज वशिष्ठ, सुखोई क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर की मौत से परिवार में पसरा मातम

आज की ताजा खबर, 7 मार्च 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान युद्ध के बीच घरेलू LPG की कीमत 60 रुपये बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा...भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को बंदरगाह दिया

आज की ताजा खबर, 7 मार्च 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान युद्ध के बीच घरेलू LPG की कीमत 60 रुपये बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा...भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को बंदरगाह दिया