राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया। हालांकि उनके जवाब के दौरान विपक्ष हो हल्ला करता रहा। लेकिन उससे पहले सदन में आरजेडी के सांसद मनोज झा जब अपनी बात रख रहे थे तो उन्होंने राजा, तोता की कहानी सुना मौजूदा सरकार पर निशाना भी साधा। मनोज झा ने कहा कि एक राजा था जिसके पास कई तोते थे। एक दिन उनमें से एक तोता बीमार पड़ गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की स्पीच में करप्शन का जिक्र था। उन्होंने पहले तो इस विषय पर बोलना उचित नहीं समझा। लेकिन सीट पर जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को देखा तो एक कहानी याद आ गई। मनोज झा के ऐसा कहने पर जगदीप धनखड़ ने कहा कि आखिर उन्हें देखकर कहानी क्यों याद आई। उपराष्ट्रपति ने जब इस तरह से पूछा तो उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं एक राजा की याद आ गई।
मनोज झा ने कहानी को इस तरह से बताया, एक राजा का तोतों के प्रति झुकाव था। राजा तोतों के झुंड में से एक को पसंद करना शुरू कर दिया जिसका स्वभाव गौतमी था। दूसरे तोतों के पास चांदी के पास स्टील और चांदी का कटोरा था लेकिन उस तोते के पास सोने का कटोरा था। राजा उसी तोते से सलाह लिया करता था। एक दिन उस तोते के बारे में कुछ जानकारी पड़ोसी के पास से आई और वो तोता बीमार पड़ गया। ऐसा जानकर राजा ने भी खाना पीना छोड़ दिया। उस तोते का एक भाई था जो विनोदी स्वभाव का था। एक कंपनी थी जिसका नाम फूल एक बैंक जिसका नाम बैंक था। यह तोता हां बैंक से 48 हजार करोड़ निकाल कर 1303 करोड़ में कैमेन आईलैंड को दे दिया। यह एक प्राचीन कहानी है जिसका अंत अभी नहीं हुआ है। पिक्चर अभी बाकी है।
