देश

हिमाचल में नहीं राहत, अब 4 दिन तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 14, 2023, 04:43 PM IST

Himachal Rain Alert: कुछ दिनों की राहत के बाद हिमाचल प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय होने जा रहा है, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले चार दिन तक कई जिलों में बारिश की संभावना है।

Image

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय होने जा रहा है

कई दिनों की राहत के बाद अब हिमाचल में आने वाले चार दिन तक मानसून फिर सक्रिय होगा, इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश ( Rain in Himachal) होने की संभावना है, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, शिमला, ऊना कांगड़ा और चंबा में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि आने वाले चार दिनों में कई जिलों में बारिश की संभावना है, हालांकि इनमें कई इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है, उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने के अंत तक मानसून की रुखसती भी लगभग तय है।

तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष और मंडी से लोकसभा सदस्य प्रतिभा सिंह राज्य में भारी बारिश एवं भूस्खलन के कारण हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग संसद के विशेष सत्र में उठाएंगी।उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है कि इस विषय को सत्र के दौरान मांग उठाने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।

'राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से राज्य में बहाली कार्यों में होगी आसानी'

गत 14 अगस्त को शिव मंदिर के आसपास हुए भूस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई थी।शिमला शहर में भूस्खलन की तीन घटनाओं में 27 लोगों की जान चली गई थी। फागली और कृष्णानगर में भूस्खलन से क्रमश: पांच और दो लोगों की मौत हुई थी, कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारी बारिश के बाद हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से राज्य में बहाली कार्यों में आसानी होगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article