देश

Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, उत्तराखंड में अलर्ट, जानिए हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों का मौसम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 10, 2023, 09:40 AM IST

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम सुहान हो रखा है। रविवार को भी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की बात कही गई है।

Image

जी20 सम्मेलन के बीच दिल्ली एनसीआर में बारिश

Aaj Ka Mausam: जी 20 सम्मेलन के बीच दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में शनिवार से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। वहीं उत्तराखंड में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का संभावना व्यक्त की गई है। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। इसके अलावा, मौसम कार्यालय ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश की भविष्यवाणी की है। इन जिलों में मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली (हरियाणा) सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, पहासू, डिबाई, नरौरा, अतरौली, इगलास, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, सादाबाद, आगरा, शामिल हैं।

दिल्ली में झमाझम बारिश

दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि रविवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा- "पूरी दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, गुरुग्राम, मानेसर, बल्लभगढ़ फरीदाबाद) के आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश जारी रहेगी। आईएमडी के एक बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 24 डिग्री सेल्सियस रहा है।

उत्तराखंड में अलर्ट

उत्तराखंड में आज कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम सुहान हो रखा है। रविवार को भी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की बात कही गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल में भी भारी बारिश हो सकती है।

बिहार का मौसम

वहीं बिहार में भी आज कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पटना में शनिवार को भी बारिश हुई है और आज भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, सुपौल और मधुबनी के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र का मौसम

महाराष्ट्र में आईएमडी ने रविवार तक महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पालघर में शनिवार को येलो जबकि रविवार के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article