देश

जिस दिन पापा चले गए, उसके बाद से मैंने आपको...राजीव गांधी के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने मां सोनिया के लिए भावुक पोस्ट

राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी मां सोनिया गांधी के नाम भावुक संदेश लिखा है। जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी द्वारा दिखाए गए अटुक साहस, गरिमा और कठिन संघर्ष की सराहना की है।

Image

मां सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी (फोटो- @rahulgandhi)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Ganhdi) ने अपने पिता राजीव गांधी के जन्मदिवस पर मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के लिए एक भावुक पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने इस पत्र में अपने पिता के निधन के बाद सोनिया गांधी के संघर्ष, साहस और गरिमा की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी की आने वाली पुस्तक “Belonging: A Journey of Love” का विशेष उल्लेख किया है।

35 साल का संघर्ष और अडिग साहस

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि उन्होंने अपने माता-पिता को एक साथ आखिरी बार 35 से भी अधिक वर्ष पहले देखा था। पिता के जाने के बाद जिस तरह सोनिया गांधी ने जीवन की हर चुनौती का सामना अटूट साहस और आत्मसम्मान के साथ किया, उसे उन्होंने बहुत करीब से देखा है। राहुल ने लिखा, "मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी ज्यादा समय पहले एक साथ देखा था। जिस दिन पापा चले गए, उसके बाद से मैंने आपको जिंदगी की हर मुश्किल का सामना करते देखा है- आपने हमेशा हिम्मत और गरिमा बनाए रखी। सिर्फ प्रियंका और मैं ही असल में जानते हैं कि आपने क्या-क्या सहा है और पापा के जाने के बाद आपकी जिंदगी कितनी मुश्किल थी।"

सोनिया गांधी की किताब का किया उल्लेख

राहुल गांधी ने आगे अपनी मां की किताब का उल्लेख करते हुए लिखा, "मुझे खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी - "Belonging: A Journey of Love" - आखिरकार उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी जो आपसे प्यार करते हैं। मैं जानता हूं कि आप जैसी निजी जिंदगी पसंद करने वाली इंसान के लिए दुनिया को अपनी खूबसूरत कहानी बताना कितना मुश्किल रहा होगा।

पत्र के अंत में राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी की जयंती का जिक्र करते हुए लिखा कि आज के इस खास दिन पर वे महसूस कर सकते हैं कि उनके पिता ऊपर से अपनी 'सुंदर सोनिया' को देखकर मुस्कुरा रहे होंगे और उन पर गर्व महसूस कर रहे होंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध