आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन है और इस अवसर पर आज देशभर में भव्य सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके को 'सेवा संकल्प' अभियान के रूप में मनाते हुए पीएम मोदी की जन्मभूमि 'वडनगर' और कर्मभूमि 'वाराणसी' को आपस में जोड़ते हुए विशेष बाइक यात्राओं की शुरुआत की जा रही है। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में रक्तदान शिविर, दीपोत्सव और जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ हो रहा है।
यहां जानिए सुबह से शाम तक आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की पूरी सूची
09:00 AM | वडनगर – शर्मिष्ठा तालाब में पूजा, कलश यात्रा व हाटकेश्वर मंदिर से ‘वडनगर-वाराणसी’ बाइक यात्रा का शुभारंभ।
09:30 AM | वडनगर/वाराणसी – दोनों शहरों से ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राओं का एक साथ फ्लैग-ऑफ।
10:00 AM | वाराणसी – ललिता घाट से 51 सेवा यात्रियों की गंगाजल यात्रा, काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक।
10:00 AM | चंडीगढ़ – ब्लड डोनेशन कैंप व नवजात बच्चों को किट वितरण।
10:00 AM | श्रीनगर – SKIMS में रक्तदान शिविर।
11:00 AM | श्रीनगर – एलडी अस्पताल में रक्तदान शिविर; अनंतनाग में जनता दरबार।
11:15 AM | वाराणसी – काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन व सेवा यात्रियों का सम्मान।
12:00 PM | वाराणसी – रुद्राक्ष सेंटर में PM मोदी के 25 साल के राजनीतिक जीवन पर प्रदर्शनी व जनसभा। इसके बाद ‘काशी से वडनगर’ बाइक यात्रा रवाना।
02:00 PM | इंदौर – BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत।
02:55 PM | इंदौर – राज्यव्यापी 'स्वामित्व योजना' के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की औपचारिक शुरुआत।
06:00 PM | अहमदाबाद –प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में विशेष दर्शन व महाआरती।
06:00–07:00 PM | दिल्ली – राजधानी भर में नागरिकों द्वारा अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का कार्यक्रम।
06:30 PM | अहमदाबाद – अहमदाबाद के कांकरिया लेक पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा।
06:30 PM | श्रीनगर – श्रीनगर के लाल चौक पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा।
06:45 PM | उज्जैन – शिप्रा तट पर भव्य आरती और ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का कार्यक्रम।
