Times Now Navbharat Local App: देश-दुनिया की बड़ी खबरों के बीच अब आपके शहर, कस्बे और मोहल्ले की छोटी-बड़ी घटनाओं पर भी नजर रखना अब और आसान होगा। Times Now Navbharat ने हाइपरलोकल खबरों के लिए Local ऐप लॉन्च किया है। Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने आसपास की हर खबरों और स्थानीय घटनाओं के बारे में जान सकेंगे।
क्या है ऐप का उद्देश्य
इस ऐप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं, नागरिक समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है। इसमें लोकेशन आधारित न्यूज फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने क्षेत्र से जुड़ी खबरें आसानी से देख सकेंगे। इसके साथ ही वीडियो कंटेंट भी उपलब्ध होगा, जिससे स्थानीय घटनाओं और खबरों को वीडियो के जरिए जानने का मौका मिलेगा।
ऐप का लोकेशन आधारित फीचर यूजर्स को उनके आसपास की खबरों से जोड़ने में मदद करेगा। इसके जरिए लोग अपने शहर और क्षेत्र से संबंधित स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
पाठकों की बदलती जरूरतों को पूरा करेगा लोकल ऐप
डिजिटल न्यूज के बदलते दौर में पाठकों की जरूरतें भी बदल रही हैं। अब लोग केवल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की जानकारी नहीं चाहते, बल्कि यह भी जानना चाहते हैं कि उनके आसपास क्या हो रहा है। उनके इलाके की सड़कें कैसी हैं, ट्रैफिक की स्थिति क्या है, नागरिक सुविधाओं का हाल कैसा है और स्थानीय प्रशासन क्या फैसले ले रहा है।
ऐसे में हाइपरलोकल पत्रकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। स्थानीय खबरें न केवल लोगों को उनके आसपास की गतिविधियों से अवगत कराती हैं, बल्कि नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का माध्यम भी बनती हैं। Times Now Navbharat का Local ऐप इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।
