देश

'राहुल अपनी गलतियों से सीखें, वरना कांग्रेस का नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा', कोलकाता में गरजे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन

कोलकाता में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च के दौरान BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी पर हमला बोला, कहा-गलतियों से सीखें वरना कांग्रेस का नाम मिट जाएगा।

Image

कोलकाता में गरजे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन (फाइल फोटो)

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन कोलकाता ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च के दौरान विपक्षी पार्टियों खासतौर पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा-'यहां कोलकाता में, मैंने देखा कि कोलकाता के लोगों ने 4 मई को ही अराजकता को खत्म कर दिया था। ममता दीदी को सत्ता से बाहर कर दिया गया और पश्चिम बंगाल 'बीजेपीमय' हो गया। आज मुझे अराजकता का कोई नामो-निशान नहीं दिखा। लेकिन कुछ तत्व अभी भी बचे हुए हैं। वे कल रामलीला मैदान में थे। वे अपनी हार से निराश थे। लेकिन देश की जनता उन्हें वैसा ही जवाब देगी, जैसा पश्चिम बंगाल की जनता ने दिया है'

कोलकाता में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च के दौरान, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, 'मैं राहुल गांधी से कहता हूं-अपनी गलतियों से सीखें। वरना, आने वाले समय में देश में कांग्रेस का नाम लेने वाला भी कोई नहीं बचेगा'

'जो अपने-अपने राज्यों में हार गए थे, वे दिल्ली में रोने-धोने के लिए इकट्ठा हुए थे'

नितिन नबीन ने कहा, 'INDIA गठबंधन के वे लोग, जो अपने-अपने राज्यों में हार गए थे, वे दिल्ली में रोने-धोने के लिए इकट्ठा हुए थे। जिस तरह बंगाल में TMC का सफाया हुआ, उसी तरह दिल्ली में कांग्रेस और AAP का सफाया हो गया। बिहार में भी RJD पूरी तरह से साफ हो गई। अब उत्तर प्रदेश की बारी है; हमने अखिलेश यादव को पहले भी हराया था और 2027 में भी हराएंगे। अराजक सोच वाले ऐसे लोगों का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं... बंगाल की जनता ने ममता दीदी के साथ-साथ दिल्ली में राहुल गांधी से भी मुक्ति दिला दी है'

'राहुल गांधी विदेशी ताकतों के 'टूलकिट' की तरह काम कर रहे हैं'

नितिन नबीन ने कहा, 'अपनी गलतियों से सीखने के बजाय, राहुल गांधी विदेशी ताकतों के 'टूलकिट' की तरह काम कर रहे हैं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि जब बांग्लादेश में अशांति थी, तब वे उन लोगों के प्रति सहानुभूति रख रहे थे जो वहां अशांति फैला रहे थे। जब नेपाल में कुछ तत्व अशांति फैलाने की कोशिश करते हैं, तो वे उनके प्रति भी सहानुभूति जताते हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस ऐसे सभी तत्वों के प्रति सहानुभूति रखते हैं'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article