देश

रजत शर्मा फिर चुने गए NBDA अध्यक्ष, पीएम मोदी ने पत्र लिखकर दी बधाई

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने 19 सितंबर, 2025 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में रजत शर्मा को 2025-2026 के कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष चुना है। पीएम मोदी ने पत्र लिखकर रजत शर्मा को बधाई दी है।

Image

NBDA अध्यक्ष चुने गए रजत शर्मा (Photo: Facebook)

PM Modi Praises Rajat Sharma: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टीवी के चेयरमैन और प्रधान संपादक रजत शर्मा को न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) का दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। रजत शर्मा को लिखे एक पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने पत्रकारिता में उनके दशकों लंबे योगदान की सराहना की और ऐसे समय में उनके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया जब मीडिया परिदृश्य तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर दी बधाई

प्रधानमंत्री ने लिखा, एसोसिएशन को पत्रकारिता में आपके दशकों लंबे अनुभव, विभिन्न विषयों की आपकी गहरी समझ और आपकी विश्वसनीयता का लाभ मिलेगा। आधुनिक बदलाव के दौर से गुजर रहे मीडिया और डिजिटल जगत में आपका मार्गदर्शन विशेष रूप से प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि रजत शर्मा के नेतृत्व में एनबीडीए पत्रकारिता के मानकों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और समाज व राष्ट्र के हित में एक सार्थक भूमिका निभाता रहेगा। एक बार फिर मैं आपको इस नए कार्यकाल और आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने रजत शर्मा को दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने रजत शर्मा को दी शुभकामनाएं

एनबीडीए के अध्यक्ष के रूप में दोबारा चुने गए रजत शर्मा देश के निजी समाचार प्रसारकों और डिजिटल मीडिया कंपनियों के सबसे बड़े निकाय के प्रमुख बने रहेंगे। न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने 19 सितंबर, 2025 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में रजत शर्मा को 2025-2026 के कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष चुना है। मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग के प्रबंध निदेशक एमवी श्रेयम्स कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुराधा प्रसाद शुक्ला को मानद कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article