देश

PM मोदी ने EU नेताओं संग फोन पर की बात; भारत-ईयू सम्मेलन सहित इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

India EU Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ संयुक्त रूप से फोन पर बातचीत की। ​​पीएमओ ने बताया कि फोन पर बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ के नेताओं कोस्टा और वॉन डेर लेयेन को अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए भारत आमंत्रित किया।

Image

PM मोदी ने EU नेताओं संग फोन पर की बात (फोटो साभार: @narendramodi)

Photo : Twitter

India EU Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय संघ (European Union) के शीर्ष नेताओं एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ संयुक्त रूप से फोन पर बातचीत की। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पीएम मोदी और यूरोपीय संघ के नेता कोस्टा, वॉन डेर लेयेन ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत-EU शिखर सम्मेलन पर हुई बात

इस दौरान पीएम मोदी और यूरोपीय संघ के नेता कोस्टा, वॉन डेर लेयेन के बीच भारत में जल्द ही अगला भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फोन पर बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी और यूरोपीय संघ के नेताओं कोस्टा और वॉन डेर लेयेन ने वैश्विक मुद्दों के संयुक्त समाधान में भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी को रेखांकित किया।

पीएमओ ने बताया कि फोन पर बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ के नेताओं कोस्टा और वॉन डेर लेयेन को अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए भारत आमंत्रित किया। यूरोपीय संघ के नेताओं कोस्टा और वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!