देश

'देश के लिए सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज है GST 2.0', PM मोदी बोले- घर-घर स्वदेशी अभियान का लगाएं बोर्ड

GST Reforms: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते भारत में जीएसटी में भी अगली पीढ़ी के सुधार किया गया है। जीएसटी 2.0 ये देश के लिए सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज है। नए जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर परिवार को बहुत बड़ा फायदा होगा।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

GST Reforms: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते भारत में जीएसटी में भी अगली पीढ़ी के सुधार किया गया है। जीएसटी 2.0 ये देश के लिए सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज है। नए जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर परिवार को बहुत बड़ा फायदा होगा।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा कि मैं इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म करना बहुत जरूरी है। मैं देशवासियों से भी ये वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा। कल भारत सरकार ने राज्य के साथ मिलकर के बहुत बड़ा निर्णय किया है। अब जीएसटी और भी ज्यादा सरल हो गया है। अब जीएसटी के मुख्यत: दो ही रेट रह गए हैं- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत... 22 सितंबर दिन सोमवार यानि नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस बार धनतेरस की रौनक भी और ज्यादा रहेगी, क्योंकि दर्जनों चीजों पर टैक्स अब बहुत ही कम हो गया है। 8 साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ तो कई दशकों का सपना साकार हुआ। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा आर्थिक सुधारों में से एक था।

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए आपका चयन, आपका परिश्रम, आपकी निरंतर साधना का एक प्रकार से प्रमाण है, तभी ये सब संभव होता है। एक शिक्षक सिर्फ वर्तमान नहीं होता, बल्कि देश की भावी पीढ़ी को भी गढ़ता है, वो भविष्य को निखारता है।

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि ये भी देश सेवा की श्रेणी में किसी भी प्रकार से, किसी की भी देश सेवा से कम नहीं है। हमारा देश हमेशा से गुरु-शिष्य परंपरा का उपासक रहा है। गुरु को जीवन का मार्गदर्शक माना गया है। मां जन्म देती है और गुरु जीवन देता है। आज जब हम विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, तब ये गुरु-शिष्य परंपरा भी हमारी बहुत बड़ी ताकत हैं। शिक्षक एक मजबूत देश, एक सशक्त समाज की बुनियाद होते हैं।

घर-घर स्वदेशी अभियान

पीएम मोदी ने कहा कि लाल किले से मैंने वोकल फॉर लोकल (स्वदेशी) अपनाने का आग्रह किया था। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और बच्चों से घरों और दुकानों के बाहर 'गर्व से कहो यह स्वदेशी है' का बोर्ड लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें इस पर गर्व होना चाहिए। लोकल फॉर वोकल अभियान में शिक्षक बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!