देश

संसद में आज विपक्ष का प्रदर्शन, छात्र आंदोलन और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी

संसद के मानसून सत्र के 11वें दिन विपक्ष मकर द्वार पर आज प्रदर्शन करेगा। विपक्ष दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह से दोनों सदनों में बयान की मांग करेगा। साथ ही कथित राम मंदिर चढ़ावा विवाद भी उठाएगा।

Image

संसद का मानसून सत्र जारी (File Photo)

Photo : PTI

संसद के मानसून सत्र के 11वें दिन सोमवार को विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन करेगा। विपक्षी दल संसद के 'मकर द्वार' पर आज विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है। विपक्ष की मुख्य मांग है कि 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में आधिकारिक बयान दें। इसके साथ ही विपक्ष कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की तैयारी में है।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव विवाद और हमला

यह राजनीतिक सरगर्मी ऐसे समय में बढ़ी है जब पिछले हफ्ते पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कथित राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सरकार पर निशाना साधते हुए एक पुजारी का रूप लेकर चंदा इकट्ठा किया था, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके अलावा रविवार को दिल्ली में पप्पू यादव पर हुए कथित हमले के बाद भी यह मुद्दा राजनीतिक रूप से और चर्चा में आ गया है।

FCRA संशोधन विधेयक संसद में पेश होने की संभावना

संसद के मौजूदा सत्र में केंद्र सरकार विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) संशोधन विधेयक भी पेश कर सकती है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर भी तीखी बहस होने की संभावना है। इसपर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा, "मुझे नहीं पता कि वे FCRA बिल ला रहे हैं या नहीं। लेकिन हम दिल्ली के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और फायरिंग के मुद्दे पर गृह मंत्री के जवाब की मांग सदन में लगातार उठाते रहेंगे।"

बीजेपी ने विपक्ष पर लगाए आरोप

बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने विपक्ष पर काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा, "संसद जनता की सेवा के लिए है। सवाल उठाने के नियम होते हैं, लेकिन विपक्ष चाहता है कि सब कुछ उनकी मर्जी से चले न कि संसद के नियमों से। उनका एकमात्र मकसद सिर्फ कार्यवाही में रुकावट डालना है, जो सही नहीं है।"

हंगामेदार रह सकता है संसद का दिन

छात्र आंदोलन, पुलिस कार्रवाई, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और संभावित FCRA संशोधन विधेयक जैसे मुद्दों को लेकर सोमवार को संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

संसद में आज विपक्ष का प्रदर्शन, छात्र आंदोलन और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी

संसद में आज विपक्ष का प्रदर्शन, छात्र आंदोलन और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी

दिल्ली पुलिस नहीं दर्ज करेगी 15 वर्षीय किशोरी के खिलाफ FIR, पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट में किया था माफ

दिल्ली पुलिस नहीं दर्ज करेगी 15 वर्षीय किशोरी के खिलाफ FIR, पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट में किया था माफ

RTI एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल, तो अभिजीत दिपके ने दी सफाई, कहा- मिली स्कॉलरशिप, लिया एजुकेशन लोन

RTI एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल, तो अभिजीत दिपके ने दी सफाई, कहा- मिली स्कॉलरशिप, लिया एजुकेशन लोन

आज की ताजा खबर, 3 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे हो रहे जारी, भाजपा आगे....पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की से केस वापस, ट्रंप और ईरान के बीच वार्ता का ऐलान

जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 1 स्थानीय आतंकी सक्रिय, कौन है वो लश्कर का मोहम्मद लतीफ भट, जिस पकड़ने के लिए जारी है बड़ा सर्च ऑपरेशन?

जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 1 स्थानीय आतंकी सक्रिय, कौन है वो लश्कर का मोहम्मद लतीफ भट, जिस पकड़ने के लिए जारी है बड़ा सर्च ऑपरेशन?