देश

NUJ(I) ने 'नवभारत' रिपोर्टर से साथ AAP ऑफिस में हुई बदसलूकी मामले में की सख्त एक्शन की मांग

नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट(इंडिया) के प्रेसिडेंट रास बिहारी ने कहा कि टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर आप के भ्रष्टाचार और स्कैम को लेकर सवाल पूछने गई थी। उन्होंने कहा कि यह संभव कि इससे आप को अप्रसन्नता हुई और उसी के कारण रिपोर्टर के साथ बदसलूकी हुई।

Image

NUJ(India) ने टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर से साथ हुई बदसलूकी मामले में की सख्त एक्शन की मांग

टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर आकांक्षा खजूरिया के साथ आम आदमी पार्टी के ऑफिस हुई बदसलूकी मामले में नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट(इंडिया) ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट(इंडिया) ने एक बयान जारी कर कहा कि वो आप के उन नेताओं के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग करता है, जो इस घटना में शामिल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर के साथ एनयूजे(आई)

नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट(इंडिया) के प्रेसिडेंट रास बिहारी ने कहा कि टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर आप के भ्रष्टाचार और स्कैम को लेकर सवाल पूछने गई थी। उन्होंने कहा कि यह संभव कि इससे आप को अप्रसन्नता हुई और उसी के कारण रिपोर्टर के साथ बदसलूकी हुई।

'गृहमंत्री को दिया जाएगा ज्ञापन'

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दल एवं उनके नेताओं के भ्रष्टाचार को दिखाने एवं उसके खिलाफ सवालों को पूछने की आजादी है। मीडिया को प्रश्न पूछने का अधिकार मिला ।है उन्होंने कहा कि लगता है कि आप नेता अपने खिसकते जनाधार के कारण बौखला कर बार-बार मीडिया को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों पर हमले के मामले भारतीय प्रेस परिषद में भी उठाए जाएंगे। पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर जल्दी ही केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

डीजेए ने भी की निंदा

वहीं डीजेए के प्रेसिडेंट राकेश थपलियाल ने कहा कि मीडियाकर्मियों पर ऐसे किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम इस घटना की निंदा करते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article