देश

कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली कम्बोडिया से भारत लाया गया।

Image

कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली कम्बोडिया से भारत लाया गया।

हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल धिल्ला उर्फ़ मैनपाल बादली को कम्बोडिया से भारत लाया गया है। यह कार्रवाई सीबीआई (CBI), हरियाणा पुलिस, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से संभव हो सकी।

मैनपाल बादली पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और आपराधिक साज़िश जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। साल 2013 में अदालत ने उसे उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी। इसके बावजूद वह 2018 में हिसार जेल से परोल पर बाहर आया और वापस जेल नहीं लौटा। इसके बाद वह फरार होकर विदेश चला गया और वहीं से अपना गैंग ऑपरेट करने लगा।

हरियाणा पुलिस ने उस पर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सीबीआई ने 2024 में इंटरपोल (INTERPOL) के ज़रिए रेड नोटिस जारी कराया था। बाद में उसकी लोकेशन थाईलैंड और फिर कम्बोडिया में ट्रेस हुई। नकली पासपोर्ट पर रह रहे मैनपाल को जुलाई 2025 में कम्बोडिया में गिरफ्तार किया गया और फिर 2 सितंबर 2025 को हरियाणा पुलिस की टीम उसे भारत लेकर आई।

गैंगस्टर मैनपाल की आपराधिक पृष्ठभूमि काफी लंबी है। शुरुआत में वह ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीख रहा था, लेकिन साल 2000 में अपने ही चाचा की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में उतर गया। जेल में रहते हुए भी उस पर हत्या कराने का आरोप लगा।

हरियाणा पुलिस की सूची में मैनपाल बादली लंबे समय से नंबर-1 मोस्ट वांटेड अपराधी था। उसकी वापसी से पुलिस को उसके गैंग और बाकी अपराधियों पर भी बड़ी कार्रवाई करने का मौका मिलेगा।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article