देश

मणिपुर JDU प्रदेश अध्यक्ष पर गिरी गाज, NDA से अलग होने का जारी किया था पत्र, नीतीश कुमार ने पद से दिया हटा

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, मणिपुर में एनडीए के साथ ही रहेगी। मणिपुर में जदयू, बीजेपी सरकार को सपोर्ट देगी और सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। इससे पहले एक लेटर सामने आया था, जिसमे कहा गया था कि मणिपुर में जदयू, बीजेपी सरकार को सपोर्ट नहीं करेगी।

Image

बिहार सीएम नीतीश कुमार

Photo : PTI

मणिपुर में जदयू ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को हटा दिया है। कुछ समय पहले ही मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष के.बीरेन सिंह ने जदयू के NDA से अलग रहने की घोषणा की थी, इसके लिए बकायदा राज्यपाल को उन्होंने पत्र भी लिखा था। इस पत्र की जानकारी जैसे ही मीडिया में आई और खबर चली, नीतीश कुमार एक्शन में आ गए। उन्होंने तुरंत मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटा दिया है।

राष्ट्रीय नेतृत्व को नहीं थी जानकारी

जेडी(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा- "यह भ्रामक और निराधार है। पार्टी ने इसका संज्ञान लिया है और पार्टी की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। हमने एनडीए का समर्थन किया है और मणिपुर में एनडीए सरकार को हमारा समर्थन भविष्य में भी जारी रहेगा। मणिपुर इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ कोई संवाद नहीं किया, उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। उन्होंने (मणिपुर जेडीयू प्रमुख) खुद ही पत्र लिखा था। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया है... हम एनडीए के साथ हैं और राज्य इकाई मणिपुर के लोगों की सेवा करती रहेगी और राज्य के विकास में योगदान देगी।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article