देश

नीतीश को नहीं पसंद है I.N.D.I.A नाम, बैठक में एजेंडा भी हो गया था अस्वीकार- PK का दावा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 08:52 PM IST

वह बोले कि जहां तक कुमार का सवाल है और इंडिया में भागीदारी की बात है तो अब तक उनकी जो अपेक्षा थी, वह पूरी नहीं हुई। आप लिखकर रख लें...अभी तक तीन बैठकें हो चुकी हैं, जबकि पहली मीटिंग पटना में हुई थी, तब यह माना जा रहा था कि कुमार सूत्रधार होंगे और उन्हें संयोजक बना दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Image

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडी(यू) के सीनियर नेता नीतीश कुमार भले ही विपक्षी खेमे में बड़ा और अनुभवी चेहरा हों, मगर इंडिया गठजोड़ में उनकी अपेक्षाएं फिलहाल पूरी नहीं हुई हैं। यह दावा करते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने कहा है कि कुमार इकलौते ऐसे नेता हैं, जो विपक्षी गठबंधन के 'इंडिया' नाम से असहमत हैं।

सूबे के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को अपनी जन सुराज पदयात्रा के क्रम में उन्होंने मीडिया वालों को बताया कि तीसरी बैठक में कुमार एजेंडा लेकर गए थे कि जातीय जनगणना को इंडिया मुख्य मुद्दा बनाए, लेकिन गठबंधन के सहयोगी दलों ने इसे मुख्य मुद्दे के तौर पर नहीं स्वीकार किया।

पीके ने आगे दावा करते हुए यहां तक यह भी कहा कि तीनों बैठकों में नीतीश को जैसी अपेक्षा थी, वह नहीं हो सकी। अभी तो शुरुआती दौर है, इसलिए आसान दिख रहा है। जब सीट शेयरिंग की बात होगी, मुद्दे की बात होगी तब आपको समझ में आएगा।

वह बोले कि जहां तक कुमार का सवाल है और इंडिया में भागीदारी की बात है तो अब तक उनकी जो अपेक्षा थी, वह पूरी नहीं हुई। आप लिखकर रख लें...अभी तक तीन बैठकें हो चुकी हैं, जबकि पहली मीटिंग पटना में हुई थी, तब यह माना जा रहा था कि कुमार सूत्रधार होंगे और उन्हें संयोजक बना दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बेंगलुरु में भी नीतीश कुमार के संयोजक बनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article