देश

IAS Officer: सरकारी बाबुओं के लिए मोदी सरकार का यह नया नियम, जानें क्या है

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 06:03 PM IST

IAS Officers News: केंद्र की मोदी सरकार 60 प्रतिशत सरकारी अधिकारियों के लिए नया निमय लेकर आई है, इसके मुताबिक सचिवों और समान पदों पर बैठे अधिकारियों का कार्यकाल पांच साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

Image

मोदी सरकार 60 प्रतिशत सरकारी अधिकारियों के लिए नया निमय लेकर आई है

IAS Officers News:आईएएस अधिकारियों से संबधित एक अहम खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि दिल्ली में 60 प्रतिशत आईएएस अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार नया नियम लेकर आई है। नए नियम के मुताबिक, सचिव और समान पदों पर नियुक्त किए गए लगभग 60 फीसदी IAS अधिकारियों को कम से कम 5 साल का कार्यकाल मिलेगा।

'नवभारत टाइम्स' की खबर के मुताबिक इस लेटेस्ट सरकारी बदलाव में 1993 बैच के 20 अफसरों को सचिव और ऊंचे पदों पर नियुक्त किया गया है, इनमें से बारह लोगों को अगले 5 साल से ज्यादा का कार्यकाल मिलेगा वहीं पिछले जून में सचिव और ऊंचे पदों पर नियुक्त किए गए 1992 बैच के 20 आईएएस अधिकारियों में से भी पांच को सेवा में अगले 5 साल बिताने का मौका मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक नई सरकार के आने के बाद जून-जुलाई में ऊपर के स्तर पर बड़ा फेरबदल हो सकता है और हाल ही में नियुक्त किए गए कई अधिकारियों को अलग-अलग पदों पर तैनात किया जा सकता है।

हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस नए ट्रेंड को लेकर कुछ पूर्व सचिवों से बात की। उनके अनुसार पहले 3 साल का कार्यकाल उपयुक्त माना जाता था। केंद्र में एक पूर्व सचिव ने कहा कि अब चूंकि अधिकारियों को अभी 5-6 साल की सेवा बाकी रहते हुए सचिव बनाया जा रहा है, इसलिए उन्हें चार-पांच सालों के लिए किसी खास विभाग में तैनात किया जा सकता है। इससे स्थिरता आती है और अगर उनके पास जुनून हो और उन्हें काम करने दिया जाए तो उनके पास बेहतर प्रदर्शन का समय मिलता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article