देश

निर्विरोध राज्यसभा उपसभापति चुने गए हरिवंश, PM Narendra Modi बोले नए सांसद उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं

हरिवंश के राज्य सभा में निर्विरोध उपसभापति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए सांसद उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को राज्यसभा उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी

PM Narendra Modi ने आज हरिवंश के निर्विरोध राज्यसभा उपभापति चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना, ये अपने आप में इस सदन का आपके प्रति जो गहरे विश्वास को जताता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीते हुए कालखंड में आपके अनुभव का जो सदन को लाभ मिला है यह उसको भी दर्शाता है। सबको साथ लेकर चलने के आपके प्रयास को सदन ने आज मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा हो या राज्यसभा में आने वाले नए सांसद हरिवंश जी से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, हमने सबने Harivansh के नेतृत्व में सदन की शक्ति को और प्रभावी होते देखा है। उन्होने कहा, मैं कह सकता हूं, सदन की कार्रवाई का संचालन ही नहीं, अपने जीवन के जो अनुभव हैं, उसको भी बहुत ही सटीक तरीके से हरिवंश जी उपयोग में लाते हैं।

सबके प्रयासों से सदन की गरिमा को आगे ले जाएंगे

पीएम मोदी बोले, उनके यह अनुभव सदन के संचालन और माहौल को और परिपक्व बनाते हैं। पीएम ने कहा, उपसभापति जी का नया कार्यकाल उसी पहले वाली भावना, संतुलन और समपर्ण के साथ आगे बढ़ेगा और हम सबके प्रयासों से वह सदन की गरिमा को आगे ले जाएंगे।

नए सांसद हरिवंश से सीख सकते हैं

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि नए सांसद फिर चाहे वह लोकसभा के हों या राज्यसभा के, वह हरिवंश जी से बहुत कुछ सीख सकते हैं। पीएम ने बताया कि समय की पाबंदी हरिवंश की विशेषता रही है, इसीलिए आपको सबका समर्थन मिलता है।

इस दौरान उन्होंने हरिवंश के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, हरिवंश जी का जन्म, जेपी के गांव में हुआ और सहज रूप से ग्रामीण पृष्टभूमि के कारण वह गांव के विकास के लिए विद्यार्थी काल से ही कुछ न कुछ करते रहे। उन्होंने काशी में भी शिक्षा ली।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से हरिवंश का जुड़ाव

पीएम मोदी बोले - आज 17 अप्रैल है और 17 अप्रैल 1927, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी का जन्म हुआ था। पीएम मोदी ने कहा, आज जब आप तीसरे कार्यकाल में जा रहे हैं तो चंद्रशेखर जी के साथ आपका जुड़ाव और उनके प्रति आपका लगाव याद आता है। पीएम मोदी ने कहा, आप चंद्रशेखर जी के सहयात्री रहे हैं। आपने चंद्रशेखर जी के जीवन पर किताबें भी लिखी हैं।

पीएम मोदी ने कहा, हरिवंश का सार्वजनिक जीवन सिर्फ संसदीय कामों तक सीमित नहीं है। उनका पत्रकारिता का अनुभव भी काफी लंबा रहा है। पीएम ने कहा, हम सब जानते हैं उनकी लेखनी में धार है। लेकिन उनकी वाणी और व्यवहार में मधुरता और सौम्यता है। पत्रकारिता में भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का उनका सफलतापूर्वक प्रयास रहा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें