जब एक ही तस्वीर में चार फैशन आइकन नजर आएं, तो नजरें टिकना तय है। नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट की यह तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है। अंबानी खानदान की महिलाएं हाल ही में अबू जानी और संदीप खोसला के 40 साल का जश्न मनाने के लिए खास फैशन इवेंट में साथ नजर आईं। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। लेकिन डिजाइनर डुओ के मुबारक बाग स्टोर में हुए इस इवेंट की शान बेशक ही अंबानी लेडीज रहीं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - जानिए कौन हैं नई विश्व सुंदरी Joheirry Mola Dominguez
चारों अंबानी लेडीज का पहनावा एक दूसरे से काफी अलग था, लेकिन फिर भी सभी साथ में काफी खूबसूरत और बैलेंस्ड लग रही थीं। श्लोका का सफेद और गोल्डन आउटफिट चुना, राधिका का पर्पल वाइट आउटफिट। तो नीता अंबानी की लाल साड़ी वाले अंदाज ने तो सबसे ज्यादा ध्यान खींच लिया। मॉडर्न और ट्रेडिशनल टच वाली सभी की आउटफिट्स एकदम क्लासिक लगीं। देखें किसने क्या पहना था और कौन लगा बेस्ट।
अंबानी बहुओं ने क्या पहना
श्लोका मेहता ने इवेंट के लिए क्रीम और सुनहरे रंग का इंडो वेस्टर्न आउटफिट चुना था। उनका लुक सबसे सॉफ्ट नजर आ रहा है। कपड़े पर मौजूद सुनहरी एम्ब्रॉयडरी और बॉर्डर लुक में चार चांद लगा रहा है। उन्होने बोट नेक कॉर्सेट टॉप के साथ फ्लोई लुक वाली प्लाजो पैंट्स या शरारा स्टाइल किया हुआ था। मिनिमल ज्वेलरी के साथ श्लोका का लुक काफी प्यारा लगा।
राधिका मर्चेंट ने इवेंट के लिए क्लासिक और यूनीक पर्पल और वाइट के खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन वाला टॉप और लॉन्ग बॉडीकॉन स्कर्ट पहना हुआ था। स्कूप नेक के साथ चोकर ज्वेलरी और कंट्रास्ट कलर, न्यूड मेकअप और क्लासिक हेयरस्टाइल राधिका के लुक को खास बना रहे थे।
लाल साड़ी ने खींची सारी लाइमलाइट
तस्वीर में नीता अंबानी लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी पर पारंपरिक पैटर्न वाली बॉर्डर और डिजाइन इसे बहुत शाही लुक दे रहे हैं। लाल रंग अपने आप में काफी प्रभावशाली है, इसलिए उन्होंने बाकी स्टाइलिंग को सधी हुई रखा है। गले में नेकलेस, छोटे ईयररिंग्स और खुले बाल पूरे लुक को संतुलित करते हैं। खास बात यह है कि साड़ी की खूबसूरती किसी भारी सजावट से नहीं, बल्कि उसके डिजाइन और रंग से उभरती है।
ईशा का लुक भी कमाल
ईशा अंबानी ने सिल्वर रंग के चमकदार वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं। स्कर्ट और वी नेक टॉप का लुक ईशा के फिजिक पर काफी ज्याद सूट कर रहा है। चोकर स्टाइल नेकलेस और खुले बालों ने इस लुक को और अट्रैक्टिव बनाया है।
बेशक ही चारों की आउटफिट्स और अंदाज काफी अलग थे, लेकिन एक चीज जो अंबानी लेडीज के लुक में कॉमन है वो है उनका क्लासिक स्टाइल।
