एजुकेशन

AAI Recruitment 2026: एएआई में मैनेजर-जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, aai.aero से तुरंत करें आवेदन

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 389 पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार aai.aero से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

AAI Recruitment 2026 (Photo - AI)

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 7 सितंबर 2026 है। इन पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले जिन उम्मीदवारों ने अभी भी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है वह AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को aai.aero पर जाना है और अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन फॉर्म भरना है। बता दें कि एएआई द्वारा आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लास्ट मिनट तक इंतजार करने की बजाए आवेदन फॉर्म तुरंत भरें और प्रक्रिया पूरी करें।

कौन कर सकता है भर्ती के लिए आवेदन

- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

- उम्मीदवारों जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उससे संबंधित विषय में डिग्री होना अनिवार्य है।

- मैनेजर पद के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

- जूनियर एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

दिव्यांग10 वर्ष
एससी, एसटी5 वर्ष
ओबीसी3 वर्ष

कैसे करें एयरपोर्ट अथॉरिटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन

एयरपोर्ट अथॉरिटी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए मैनेजर, जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - जिस पर आपको अपना मोबाइल नंबर और अन्य विवरण दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।

स्टेप 5 - अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है।

स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और आवेदन फॉर्म सबमिट करना है।

उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज?

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • एमबीए की मार्कशीट
  • वर्क एक्सपीरियंस लेटर
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र

इन सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी जेपीईजी और जेपीजी फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म में अपलोड करनी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article