देश

आकाश आनंद OUT ईशान आनंद IN? मायावती ने BSP में छोटे भतीजे का बढ़ाया कद, कई और नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

बसपा (BSP) में मयावाती ने जहां एक ओर बड़े भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) का कद घटा दिया है, वहीं छोटे भतीजे ईशान आनंद (Ishan Anand) का कद बढ़ा दिया है।

Image

बसपा में अकाश आनंद का कट घटा, ईशान आनंद का कद बढ़ा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में भी उथल पुथल मची है। बसपा प्रमुख मायावती कभी बड़े भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) का कद बढ़ा रही है तो कभी घटा रही है। पार्टी से बाहर अंदर भी करते रही है। अब मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद (Ishan Anand) का कद बढ़ा दिया है, मतलब बसपा से एक बार फिर से आकाश आनंद OUT की तरह दिख रहे हैं और अब उनकी जगह उनके भाई ईशान आनंद को मिलती दिख रही है।

बसपा में ईशान आनंद की एंट्री

बसपा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में मायावती के छोटे भतीजे ईशान आनंद के बारे जानकारी देते हुए लिखा, " बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती के आदेशनुसार ईशान आनंद को सेक्टर 1 & 2 के कार्यो की समीक्षा के लिए मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाये जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।"

क्रमांकनामजिम्मेदारी
1ईशान आनंदसेक्टर 1 एवं 2 के कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त
2रणधीर सिंह बेनीवालसहारनपुर मंडल के मुख्य प्रभारी तथा पंजाब, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय प्रभारी नियुक्त
3विपुल कुमारहरियाणा प्रदेश के केंद्रीय स्टेट प्रभारी नियुक्त

ईशान के हिस्से क्या?

ईशान, को बसपा का मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है और उन्हें लगभग 15 राज्यों में पार्टी के कामकाज की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अपने पिता, बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को रिपोर्ट करेंगे।

आकाश आनंद फिर हासिए पर

आकाश आनंद बहुजन समाज पार्टी के सांगठनिक ढांचे से एक बार फिर दरकिनार किए जाने के बाद, पार्टी से और दूर होते दिख रहे हैं। मायावती द्वारा राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटाए जाने के कुछ ही दिनों बाद, आकाश ने अपने सोशल मीडिया बायो से अपना पद हटाकर खुद को "पार्टी कार्यकर्ता" लिखा था, और अब इसे बदलकर "बीएसपी समर्थक" कर दिया है। बीएसपी के सांगठनिक पदाधिकारियों की नई सूची से भी उनका नाम गायब है। ये बदलाव तब आए हैं जब उनकी बुआ मायावती ने उन्हें यह कहते हुए राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटा दिया था कि उन्हें अभी और राजनीतिक परिपक्वता की जरूरत है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article