देश

Garib Rath Train: यात्रियों के लिए अच्छी खबर! बदलने जा रहे हैं गरीब रथ ट्रेन के डिब्बे

Garib Rath New Coach: गरीब रथ ट्रेन को लेकर खुशखबरी सामने आई है, बताते हैं कि अपनी उम्र पूरी कर चुकी गरीब रथ की बोगियां अब हटाई जाएंगी इन्हें हटाकर थर्ड एसी के इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे।

Image

गरीब रथ की बोगियां अब हटाई जाएंगी

Garib Rath Train New Coach: गरीब रथ के यात्रियों (Garib Rath Train Passengers)के लिए ये खबर खुश करने वाली है, बताते हैं कि अपनी उम्र पूरी कर चुकी गरीब रथ की बोगियां अब हटाई जाएंगी और अब इन बोगियों को हटाकर थर्ड एसी के इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे, इससे गरीब रथ में यात्रा करने वालों को आराम हो जाएगा।

रेलवे ने सभी गरीब रथ की बोगियों को बदलकर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय लिया ऐसा इसलिए कि गरीब रथ में इस समय आईसीएफ कोच लगे हैं इन डिब्बों की उम्र करीब 20 साल होती है गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत साल 2006 से हुई थी अब इन डिब्बों को बदलने का समय आ गया है।

किसी प्रकार का कोई किराया नहीं बढ़ाया जाएगा

खास बात ये कि ऐसा होने के बाद भी इसमें किसी प्रकार का कोई किराया नहीं बढ़ाया जाएगा ऐसा कहा जा रहा है। भारतीय रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, गरीब रथ एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाने का काम इसी साल अगस्त में शुरू किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर (CPTM) कार्यालय से इस बाबत एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था। इसके मुताबिक, अमृतसर से रवाना होने वाली 12204 गरीब रथ में एलएचबी रैक सात अगस्त 2024 में जोड़े जाएंगे।

इस ट्रेन में पेंट्री कार कोच नहीं हैं

वहीं सहरसा से रवाना होने वाली 12203 गरीब रथ में यह रैक आठ अगस्त 2024 से जोड़े जाएंगे। इसके बाद यात्री गरीब रथ में भी एलएचबी कोच के डिब्बों के सफर का आनंद ले सकेंगे। रेलवे के मुताबिक, वर्तमान समय में गरीब रथ एक्सप्रेस में 13 एसी 3 टियर, 4 एसी चेयर कार और 2 जेनरेटर कोच होते हैं, इस ट्रेन में पेंट्री कार कोच नहीं हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article