यूटिलिटी

UTS App: अब किसी भी जगह से बुक कर सकेंगे ट्रेन का जनरल टिकट, UTS App में हुआ बड़ा बदलाव

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 15, 2024, 03:19 PM IST

UTS App Ticket Booking: सके तहत इस ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने की दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है जिसके चलते अब जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक किए जा सकते हैं। ​​हालांकि, ऐप में जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

Image

UTS App For Railway Ticket Booking

UTS App Ticket Booking: भारतीय रेलवे ने जनरल टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने अपने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप में बड़ा बदलाव किया है। इसके जरिए अब किसी भी स्थान से टिकट बुक करवाई जा सकेगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे ने जनरल क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसान टिकट सुविधा प्रदान करने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप में अहम बदलाव किया है। इसके तहत इस ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने की दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है जिसके चलते अब जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक किए जा सकते हैं।

कहीं से भी बुक कर सकेंगे टिकट

यूटीएस (अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली) मोबाइल ऐप के जरिये कोई यात्री अनारक्षित टिकट बुक करा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐप में अब जनरल टिकट बुक करवाने की दूरी सीमा को समाप्त कर दिया गया है। यह सुविधा शुरू होने से अब यात्री जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक करवा सकते हैं।

पहले कितनी थी मैक्सिमम दूरी

एक बयान के अनुसार इससे पहले यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी सीमा 20 किलोमीटर थी अर्थात कोई भी यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर टिकट बुक नहीं करवा सकता था। अब दूरी सीमा को समाप्त करने से जनरल टिकट कहीं से भी ऑनलाइन बुक हो सकता है।

जियो फेसिंग में बदलाव नहीं

हालांकि, ऐप में जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, जिसके तहत यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के अन्दर से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक नहीं करवा सकता है। इसके अनुसार यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप सुविधा के माध्यम से यात्री को आसान इंटरफेस मिलता है जिसका उपयोग कर मोबाइल पर पेपरलेस जनरल टिकट/प्लेटफॉर्म टिकट/सीजन टिकट आसानी से यात्री स्वयं ही बना सकते है। इससे यात्री के समय की बचत होती है साथ ही साथ कागज की बचत होती तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।

(इनपुट-भाषा)

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article